फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Car collided with divider, iron angle pierced the chest of two friends, painful death

Lucknow: डिवाइडर से टकराई कार, दो दोस्तों के सीने में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत

Sun, 06 Jul 2025 07:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Jul 2025 07:26 PM IST
सार

लुलु मॉल के पास शहीद पथ पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के समय कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। रात में फ्लैट पर तीनों ने पार्टी की थी।

विज्ञापन
Lucknow: Car collided with divider, iron angle pierced the chest of two friends, painful death
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद पथ पर लुलु मॉल के सामने रविवार सुबह पांच बजे सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ था। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इसकी वजह से डिवाइडर पर लगा लोहे का एंगल दीपेश (23) अमित (25) के सीने में घुस गया, जिसकी वजह से दोनों की जान चली गई। वहीं, तीसरा साथी रूद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मूल रूप से महोबा के खन्ना गांव निवासी दीपेश ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करते थे। दीपेश ने काम के सिलसिले में लोन लेकर एक माह पहल नई एसयूवी खरीदी थी। शुक्रवार को वह घर से लखनऊ काम पर जाने की बात कह कर निकले थे। लखनऊ आने के बाद वह अपने साथी मध्य प्रदेश के टिकरी निवासी अमित के साथ दोस्त रुद्र से मिलने दिलकुशा कोठी स्थित उसके फ्लैट पर चले गए। रूद्र भी महोबा का रहने वाला है। फ्लैट पर तीनों दोस्तों ने पार्टी की। इसके बाद तड़के घुमने के लिए एसयूवी से निकल पड़े। एसयूवी रूद्र चला रहा था। शहीद पथ पर 100 से ज्यादा की रफ्तार में अचानक एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर पर लगे लोहे के एंगल को तोड़ते हुए एसयूवी 200 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 47 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजस्थान में सड़क हादसा: लखनऊ के दो लोगों की मौत, हाईवे पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में हुई दुर्घटना


एसयूवी काटकर निकाले गए तीनों
हादसा इतना भीषण था कि राहगीर भी सन्न रह गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कड़ी मशक्कत के बाद एसयूवी को काटकर तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपेश और अमित को मृत घोषित कर दिया। दीपेश के परिवार में पिता दिनेश, मां गीता और दो छोटे भाई निलेश और शैलेश हैं। दिनेश की किराने की दुकान है। अमित के पिता जयराम साहू किसान हैं। अमित के परिवार में मां रामा कांति और छोटा भाई आशीष हैं। रूद्र के पिता कोटेदार हैं। रूद्र किराए के फ्लैट में रहकर म्यूजिक सीख रहा था।

पढ़ाई करने आया था अमित
अमित लखनऊ पढ़ाई करने के लिए आया था। वह शुक्रवार को मध्य प्रदश से लखनऊ पहुंचा था। अमित की दीपेश और रूद्र से दोस्ती ऑनलाइन मार्केटिंग के दौरान हुई थी। अमित काे एक इंस्टीट्यूट में दाखिला लेना था। इसी बीच यह हादसा हो गया। अमित ने 12वीं तक की पढ़ाई की थी। रूद्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed