{"_id":"686a38f00a82c9d30907352e","slug":"two-people-of-lucknow-died-in-a-road-accident-in-rajasthan-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में सड़क हादसा: लखनऊ के दो लोगों की मौत, हाईवे पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में सड़क हादसा: लखनऊ के दो लोगों की मौत, हाईवे पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में हुई दुर्घटना
Sun, 06 Jul 2025 05:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Jul 2025 05:01 PM IST
सार
राजस्थान के बारां के गजनपुरा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में लखनऊ के दो लोगों की मौत हो गई। सभी कोटा जा रहे थे। हादसा हाईवे पर बने एक गड्ढे से बचने की कोशिश में हुआ।
विज्ञापन
हादसे में मृतक नमन, जया शर्मा व नमन के गमगीन पिता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बारां में शनिवार रात तेज रफ्तार कार पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लोग लखनऊ के हैं। कैसरबाग में शिवाजी मार्ग निवासी नमन चतुर्वेदी (25), उनकी साथी लखनऊ की जया शर्मा, गोरखपुर की अंशिका मिश्रा और दिल्ली के राहुल प्रकाश (30) शनिवार रात कार से शनिवार देर रात राजस्थान के कोटा जा रहे थे।
विज्ञापन
कार की रफ्तार काफी तेज थी तभी बारां के गजनपुरा में हाईवे पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में कार बेकाबू हो गई और आगे चल रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चारों लोग बुरी तरह से फंस गए। चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने कार के अगले हिस्से को काट कर चारों को निकला। मगर तब तक नमन, अंशिका और राहुल की मौत हो चुकी थी। जबकि जया की हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा स्थित अस्पताल भेजा गया जहां उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राजस्थान पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मृतकों के घरवालों को भी दी गई है।
विज्ञापन