फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Car and bike collide head-on on Kisan Path, two friends die

Lucknow: किसान पथ पर कार व बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Sun, 15 Mar 2026 10:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 15 Mar 2026 10:55 PM IST
सार

लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में हुए हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। हादसा किसान पथ पर सरोजनीनगर में हुआ। दोनों कार में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए।

विज्ञापन
Lucknow: Car and bike collide head-on on Kisan Path, two friends die
मृतक सोनू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

किसान पथ पर रविवार शाम बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त विनीत (22) और सोनू (17) काफी दूर तक घिसटते चले गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार निवासी विनीत और सोनू सरोजनीनगर के नटकुर के पास दाना कंपनी में मजदूरी करते थे। रविवार शाम करीब पांच बजे विनीत और सोनू बाइक से सरोजनीनगर में दरोगा खेड़ा के पास किसान पथ से नीचे उतरकर कानपुर रोड की ओर आ रहे थे। बाइक विनीत चला रहे थे। इसी दौरान कानपुर रोड से किसान पथ के ऊपर चढ़ रही तेज रफ्तार कार की सामने से विनीत की बाइक में टक्कर हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवार दोनों युवक कार में फंस गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरोजनीनगगर सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया। लोकबंधु अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। सोनू को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही चिकित्सकों ने सोनू को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार नंबर की मदद से चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।


परिवार में मचा कोहराम
सड़क हादसे में विनीत और सोनू की मौत की खबर घर पहुंची तो दोनों के घर में कोहराम मच गया। विनीत के पिता धीरेंद्र पाल, मां अति सुंदरी, दो छोटे भाई और दो बहनें हैं। वह परिवार के साथ बिजनौर के नई बस्ती नटकुर इलाके में किराये पर रहते थे। वहीं, सोनू के परिवार में पिता राजगीर शंभू प्रसाद, दो छोटे भाई मोनू और रौनक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed