फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Business partner ousted using forged documents; ₹37.66 lakh misappropriated.

लखनऊ: फर्जी दस्तावेज बना बिजनेस पार्टनर को निकाला, हड़पे 37.66 लाख, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Sep 2026 07:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 12 Sep 2026 07:17 PM IST
सार

बिजनेस पार्टनर की गैरमौजूदगी में सागर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके हस्ताक्षर किए और उन्हें कंपनी से हटा दिया। इसके बाद खुद को कंपनी का मालिक घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Lucknow: Business partner ousted using forged documents; ₹37.66 lakh misappropriated.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के पीजीआई स्थित वृंदावन सेक्टर-11 निवासी हरिकिशन अवतरमानी ने पार्टनर चंदौली स्थित मुगलसराय निवासी सागर मिश्र पर फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर के जरिये उन्हें कंपनी से निकालने का आरोप लगाया है। साथ ही कंपनी के 37.66 लाख रुपये हड़पने का भी आरोप है। कोर्ट के आदेश पर बाजारखाला पुलिस ने 10 सितंबर को एफआईआर दर्ज की।

विज्ञापन


हरिकिशन के मुताबिक, वर्ष 2024 में वह और सागर ऐशबाग स्थित केस कल्प्ट प्रा.लि. के निदेशक थे। एक जुलाई 2025 को वह निजी काम से वाराणसी गए थे। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में सागर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके हस्ताक्षर किए और उन्हें कंपनी से हटा दिया। इसके बाद खुद को कंपनी का मालिक घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि सागर ने उनकी दूसरी कंपनी चीजलेड आर्ट के साथ पहली कंपनी के खातों से भी 37.66 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित और आरोपी को जल्द ही बयान के लिए बुलाया जाएगा। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed