फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Bundelkhand Expressway will become "Solar Expressway", will be lit by solar energy

Lucknow : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनेगा ''सोलर एक्सप्रेस-वे'',सौर ऊर्जा से होगा जगमग, कंपनियों से मांगे आवेदन

Thu, 10 Aug 2023 11:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Aug 2023 11:46 PM IST
सार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के सबसे आधुनिक औऱ सुविधा संपन्न एक्सप्रेस-वे में शुमार है। चार लेन वाले 296 किमी लंबे हाइवे में मेन कैरियज वे व सर्विस लेन के तौर पर दो हिस्से हैं। इन दोनों के बीच लगभग 15 से 20 मीटर चौडरी पट्टी वाला क्षेत्रफल पूरे एक्सप्रेस-वे में फिलहाल खाली है।

विज्ञापन
Lucknow: Bundelkhand Expressway will become "Solar Expressway", will be lit by solar energy
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने एक नई शुरुआत की है। पहली बार किसी एक्सप्रेस वे को सौर ऊर्जा से जगमग किया जाएगा। इसके लिए 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को चुना गया है, जिसे सोलर एक्सप्रेस में तब्दील किया जाएगा। इस संबंध में यूपीडा ने ''एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट'' का पत्र जारी कर दिया है। 17 अगस्त तक कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के साथ ही हाइवे के निर्माण और रख-रखाव को नवीकरणीय ऊर्जा से जोड़ने का खास इनोवेशन किया गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को सौर ऊर्जा से लैस करेगा। यूपीडा ने एक ''एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट'' का लेटर जारी कर दिया है। जिसके अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को सोलर एक्सप्रेस-वे में परिवर्तित करने के लिए एक विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा बनेगी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की पहचान
यूपीडा के मुताबिक, 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को सौर ऊर्जा चालित एक्सप्रेस-वे के तौर पर विकसित करने की कार्ययोजना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर तैयार की गई है। यूपीडा ने इच्छुक आवेदनकर्ताओं से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को सौर एक्सप्रेस-वे के तौर पर विकसित करने व सोलर पैनल्स लगाने के लिए निजी कंपनियों से आवेदन व सुझाव मांगे हैं। यूपीडा ने कहा कि 17 अगस्त दोपहर तीन बजे तक upeida2@gmail.com पर इच्छुक आवेदनकर्ता अप्लाई कर सकते हैं। आवेदनों में चुने गए आवेदनकर्ता को आगे प्रस्तुतिकरण देने के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15-20 चौड़ी पट्टी पर लगेंगे सोलर पैनल
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के सबसे आधुनिक औऱ सुविधा संपन्न एक्सप्रेस-वे में शुमार है। चार लेन वाले 296 किमी लंबे हाइवे में मेन कैरियज वे व सर्विस लेन के तौर पर दो हिस्से हैं। इन दोनों के बीच लगभग 15 से 20 मीटर चौडरी पट्टी वाला क्षेत्रफल पूरे एक्सप्रेस-वे में फिलहाल खाली है। अभी इसे कृषि भूमि से अलग करने व बाड़ लगाने के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। अब इसी क्षेत्र को सोलर पैनल्स से पाटने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed