{"_id":"68ec89c3229fa98a4903037e","slug":"lucknow-bulldozers-demolished-20-lawyers-chambers-built-on-roads-and-footpaths-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow:सड़क, फुटपाथ पर बने वकीलों के 20 चैंबरों पर चला बुलडोजर, डीएम ऑफिस के पास पुलिस व नगर निगम की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow:सड़क, फुटपाथ पर बने वकीलों के 20 चैंबरों पर चला बुलडोजर, डीएम ऑफिस के पास पुलिस व नगर निगम की कार्रवाई
Mon, 13 Oct 2025 10:40 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:40 AM IST
सार
पुलिस व नगर निगम की टीम ने दीवानी कोर्ट के गेट नंबर तीन और डीएम ऑफिस के पास कार्रवाई की है। इस दौरान मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय गेट के पास सड़क पर बने अधिवक्ताओं के चैंबर गिराती जेसीबी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस व नगर निगम की टीम ने रविवार सुबह पुराने हाईकोर्ट के पास दीवानी कोर्ट के गेट नंबर तीन, डीएम ऑफिस के पीछे वाली सड़क और उसके आसपास फुटपाथ व सड़क पर बनाए अधिवक्ताओं के 20 से अधिक चैंबरों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई सेंट्रल बार एसोसिएशन की मांग पर की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे, जिससे विरोध व हंगामे की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन
अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी धनंजय कुशवाहा की ओर से बताया गया कि सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अवनीश दीक्षित के पत्र में बताया गया कि दीवानी न्यायालय परिसर के गेट नंबर तीन और उसके आसपास अवैध निर्माण होने के साथ ठेले व दुकानों का संचालन हो रहा है। जनपद न्यायालय की दीवार से सटाकर चैंबर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे अधिवक्ताओं, वादियों को पार्किंग व आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दवा से नशा करने वालों के खराब हो जाते हैं हार्ट, लिवर व किडनी... ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति में बिगड़ता है संतुलन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आजम खां के आवास पर तैनात रहेंगे पांच पुलिसकर्मी जबकि तीन साथ रहेंगे, वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे सपा नेता
अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार सुबह सात बजे पर्याप्त पुलिस बल मौजूद था। नगर निगम जोन एक की टीम भी संसाधनों के साथ थी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री की ओर से जनपद न्यायाधीश को भी पत्र लिखा गया था, जिसके बाद रविवार को कार्रवाई हुई।
कुछ चैंबर अब भी मौजूद: डीएम ऑफिस के पीछे वाली सड़क पर ल चार चैंबर तोड़े गए, लेकिन 15 अब भी बने हैं। इनमें से एक पार्षद का बताया जा रहा है, जिस पर बुलडोजर नहीं चला। स्वास्थ्य भवन तिराहे से डीएम ऑफिस वाली सड़क पर आधा किमी के फुटपाथ पर अधिवक्ताओं के चैंबर हैं। यह फुटपाथ स्मार्ट सिटी योजना में कई करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया था। फुटपाथ खाली नहीं है और सड़क पर गाड़ियां खड़ी होती हैं, जिससे दिनभर जाम सी स्थिति रहती है। पूर्व मंडलायुक्त ने कई बार इन कब्जों को लेकर सवाल उठाया, पर अधिवक्ताओं का मामला होने से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी धनंजय कुशवाहा का कहना है कि कब्जे नगर निगम ने हटाए। पुलिस सहयोग में रही। नगर निगम के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि अभियान पुलिस का था। इसमें नगर निगम की टीम संसाधनों के साथ रही।