फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow building Collapse: Suddenly the building tilted to one side...in the blink of an eye it became a land

Lucknow building Collapse: अचानक एक तरफ झुकी इमारत...पलक झपकते हो गई जमींदोज, मचा हाहाकार

Wed, 25 Jan 2023 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 25 Jan 2023 12:10 AM IST
सार

अपार्टमेंट में रहने वाले जिन घायलों को बाहर निकाला गया उनमें से कुछ ने बताया कि शाम के करीब साढ़े छह बजे होंगे। तभी अचानक से जमीन खिसकती हुई मसूस हुई। पल के लिए लगा कि कहीं भूकंप तो नहीं। तभी पूरी बिल्डिंग भरभराकर ढह गई।

विज्ञापन
Lucknow building Collapse: Suddenly the building tilted to one side...in the blink of an eye it became a land
Lucknow Building Collaps - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपार्टमेंट में हर शाम की तरफ लोग अपने-अपने फ्लैट में थे। तभी अचानक से बिल्डिंग एक तरफ झुकती हुई महसूस हुई। जब तक कुछ समझ आता तब तक पलक झपकते ही पूरी इमारात जमींजोद हो गई। बिल्डिंग गिरने की आवाज सुनकर आसपास हाहाकार मच गया। सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। जिनके परिवार वाले भीतर फंसे थे वह इधर उधर चीखते घूमते रहे और मदद की गुहार लगाते रहे। खौफनाक मंजर को देखकर हर किसी की रूह कांप गई।

विज्ञापन


अपार्टमेंट में रहने वाले जिन घायलों को बाहर निकाला गया उनमें से कुछ ने बताया कि शाम के करीब साढ़े छह बजे होंगे। तभी अचानक से जमीन खिसकती हुई मसूस हुई। पल के लिए लगा कि कहीं भूकंप तो नहीं। तभी पूरी बिल्डिंग भरभराकर ढह गई। अपार्टमेंट के ऊपरी मंजिल के कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए वह तुंरत बाहर आ गए। इसमें फ्लैट नंबर 301 में रहने वाली रंजना अवस्थी व उनकी बेटी आलोका शामिल हैं। एहतियातन उनको अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


ऐसा लगा कि सब खत्म हो गया, हम बेटी को खोजने लगे
जो घायल निकले उनको यकीन नहीं हो रहा था कि वह जिंदा हैं। पल भर के लिए लगा वह नहीं बच पाएंगे। रंजना का भी यही कहना था। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग ढहने के बाद वह कुछ देर तक सन्न पड़ी रहीं। हाथों से अपनी बेटी को खोज रही थीं। मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी। ऐसा लगा कि सबकुछ खत्म हो गया है। तभी मेरी आवाज निकली। पास में ही मेरी बेटी पड़ी दिखी। बोलने पर उसने भी हरकत की। तब दोनों लोग उठकर बाहर निकले। घायलों के दिल और दिमाग में खौफनाक मंजर कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से हो रही थी ड्रिलिंग
अपार्टमेंट में रहने वाले व आसपास के कुछ लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट की पार्किंग में लंबे समय से ड्रिलिंग का काम चल रहा था। न कोई सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल किया जा रहा था न किसी को इस संबंध में बताया गया था। लोगों के मुताबिक बिल्डिंग के मालिक अधिकतर रोज शाम को वहीं पर मौजूद रहते थे। मंगलवार को ये सभी दोपहर करीब ढाई बजे कहीं चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed