{"_id":"688776b4aff2c683fd0b3d06","slug":"lucknow-boxers-won-five-medal-in-state-championship-lucknow-news-c-13-1-lko1071-1313517-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ के बॉक्सर चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ के बॉक्सर चमके
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के युवा बॉक्सरों ने मथुरा में आयोजित सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। इसमें एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल रहा। इन पदक विजेताओं में
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के प्रशिक्षुओं ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। टीम के साथ गए बाबू स्टेडियम के कोच कृपाशंकर ने बताया कि लंबे समय के बाद लखनऊ के खिलाड़ियों ने सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में इतनी अधिक संख्या में पदक
जीते है। इसमें बाबू स्टेडियम के अविरल गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अरहम ने रजत और श्रेयस शुक्ला ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में लखनऊ से भाग लेने गए कृष्णा रावत और मेधांश
विज्ञापन
श्रीवास्तव ने रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले अविरल गुप्ता का चयन यूपी सब जूनियर टीम में हुआ है, जो नोएडा में सात से 13 अगस्त तक होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी।