फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Block education officers used to sell insurance policies by pressurizing teachers

लखनऊ : शिक्षकों पर दबाव बनाकर बीमा पॉलिसी बेचते थे खंड शिक्षा अधिकारी

Mon, 21 Mar 2022 10:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Mar 2022 10:27 PM IST
सार

आरपी सिंह पर आरोप है कि वह पत्नी को तलाक दे रखा है, लेकिन हकीकत में पत्नी को साथ रखकर बीमा एजेंसी संचालित कर रहा था। वह स्वयं बीमा एजेंट बनकर विकास खंड में तैनात परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों व शिक्षिकाओं पर बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए दबाव बनाता था।

विज्ञापन
Lucknow: Block education officers used to sell insurance policies by pressurizing teachers
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गोंडा के खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह के द्वारा पत्नी के नाम से बीमा एजेंसी चलाने का मामला सामने आया है। शासन ने मामले की जांच के लिए सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या और सहायक शिक्षा निदेशक देवीपाटन की समिति गठित की है। 

विज्ञापन


आरपी सिंह पर आरोप है कि वह पत्नी को तलाक दे रखा है, लेकिन हकीकत में पत्नी को साथ रखकर बीमा एजेंसी संचालित कर रहा था। वह स्वयं बीमा एजेंट बनकर विकास खंड में तैनात परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों व शिक्षिकाओं पर बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए दबाव बनाता था। इस तरह उसने बीमा कमीशन के रूप में लाखों रुपये कमाए हैं। आरपी सिंह पर महिला शिक्षकों को भय दिखाकर उनका उत्पीड़न व शोषण करने और निजता को प्रभावित करने का भी आरोप है।
विज्ञापन


जिन शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने उनसे बीमा पॉलिसी खरीदी उन्हें सेवा कार्य में छूट दी गई और जिन्होंने पॉलिसी नहीं खरीदी उनका शोषण किया। इतना ही नहीं, आरपी सिंह पर पर बीआरसी भवन करनैलगंज के रखरखराव में भी वित्तीय अनियमितता और शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराए बिना वेतन भुगतान कराने का भी आरोप है। विभाग के संयुक्त सचिव कामता प्रसाद सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह के खिलाफ जांच कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed