फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: BJP will bet on the winning candidates in the by-elections

Lucknow : कोर समिति की बैठक में बोले संतोष- चुनाव में सिफारिशी नहीं, जिताऊ उम्मीदावरों पर दांव लगाएगी भाजपा

Sun, 07 Jul 2024 12:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 12:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में हुई कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ ही विस उप चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Lucknow: BJP will bet on the winning candidates in the by-elections
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में मिली शिकस्त के प्रमुख कारणों में उम्मीदवारों के चयन का मुद्दा उठने के बाद भाजपा अब विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशियों चयन में बेहद सतर्क होकर कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में हुई कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ ही विस उप चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में उप चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन पर खास फोकस रहा। कमेटी में तय हुआ कि विस की 10 सीटों को जीतने के लिए सिफारिशी नहीं, जिताऊ प्रत्याशी को ही उतारा जाए।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में 14 जुलाई को लखनऊ में होने वाली भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना तैयार करने को लेकर बात हुई। कोर कमेटी में सबसे अधिक फोकस 10 विस सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर रहा। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बताया कि उप चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के संबंध में विचार-विमर्श किया गया है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में विस उप चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर भी चर्चा हुई। खास तौर से बैठक में भाजपा के कोर वोटर रहे गैर जाटव दलित और गैर यादव पिछड़ी जाति के खिसकने के कारणों पर गंभीरता से विचार किया गया। पार्टी नेताओं ने भाजपा के छिटके वोटरों को फिर पाले में लाने को लेकर भी अलग से कार्ययोजना तैयार करने का सुझाव दिया है। इस बैठक में योगी व बीएल संतोष के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त से चलेगा सदस्यता अभियान
कोर कमेटी की बैठक में अगस्त से सदस्यता अभियान शुरू करने की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही मंडल, ब्लाक, सेक्टर और बूथ स्तर तक के संगठन को फिर से तैयार करने, प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों और पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के प्रवास को लेकर कार्यक्रम तैयार करने पर भी चर्चा हुई है। बैठक में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से सभी जाति, वर्ग व समुदाय को ज़ोड़ने पर भी चर्चा हुई।


कार्यसमिति में रखी जाएगी कार्ययोजनाः बीएल संतोष
दोनों बैठकों के बाद बीएल संतोष ने कहा कि लखनऊ में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक कार्ययोजना को पटल पर रखा जाएगा। इसके आधार पर भी प्रदेश सभी कार्यक्रम संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार का कार्य निरन्तर चलता रहेगा। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को मजबूती से लड़कर विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed