फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Biryani mixed with poisonous substance and fed to dogs, five dead, five others critical

Lucknow: बिरयानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर कुत्तों को खिलाया, पांच की मौत, पांच अन्य गंभीर

Tue, 03 Jun 2025 08:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Jun 2025 08:17 PM IST
सार

मामले की जांच में मौके पर ग्लव्स और बिरयानी मिले हैं। कुत्तों को बिरयानी में जहर दिया गया था। तालकटोरा थाने में अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Biryani mixed with poisonous substance and fed to dogs, five dead, five others critical
बिरयानी खाने से हुई कुत्तों की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजाजीपुरम के सपना काॅलोनी की गली में मंगलवार सुबह पांच कुत्ते मृत पाए गए। वहीं, पांच अन्य गंभीर अवस्था में मिले। सभी को बिरयानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया था। गंभीर रूप से बीमार कुत्तों को गोमतीनगर स्थित नगर निगम के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तालकटोरा थाने में सपना कॉलोनी में रहने वाले गौरव जुनेजा ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक सपना काॅलोनी में अज्ञात व्यक्ति ने बिरयानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर कुत्तों को दिया है। यह किसने किया, इसके बारे में जानकारी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मौके से बिरयानी और ग्लव्स मिले हैं। नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। गौरव का कहना है कि मंगलवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो मृत पड़े कुत्तों को देखकर नगर निगम को सूचना दी। पुलिस भी बुलाई गई। छानबीन के दौरान सड़क पर ही जगह जगह जहरीला पदार्थ रखा था। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पशु चिकित्साधिकारी की टीम पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए। अस्पताल में भर्ती पांचों कुत्तों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह घटना साजिश के तहत की गई है या इसके पीछे कोई और रहस्य है। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों को खाना खिलाते हैं लोग
शहर के अलग अलग इलाकों में कई पशु प्रेमी हैं, जो रात में कुत्तों को खाना खिलाते हैं। रात के समय स्कूटी से खाना लेकर जगह जगह सड़क किनारे कुत्तों को खाना परोसा जाता है। कई बार स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पशु प्रेमी अपना काम करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed