फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Bike ridden with mask on face, young man dies after entering wall, balance gets disturbed in this way

लखनऊ: चेहरे पर मुखौटा लगाकर दौड़ाई बाइक, दीवार में घुसने से युवक की मौत, इस तरह बिगड़ा संतुलन

Sun, 06 Oct 2024 08:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 06 Oct 2024 08:32 AM IST
सार

Accident in Lucknow: लखनऊ में मुंह में मुखौटा लगाकर बाइक में स्टंट कर रहे युवक की जान चली गई। बाइक की रफ्तार 100 के ऊपर बताई जा रही है। हादसा बेहद दर्दनाक था। 

 

विज्ञापन
Lucknow: Bike ridden with mask on face, young man dies after entering wall, balance gets disturbed in this way
लखनऊ में मुखौटे ने ली जान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चेहरे पर मुखौटा लगाकर बाइक दौड़ा रहे दो युवक दीवार से जा टकराए। हादसे में बाइक चला रहे युवक की दोनों आंखें बाहर निकल आईं और उसकी मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जानकीपुरम इलाके में हुआ।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि जानकीपुरम सेक्टर-7 में झोपड़पट्टी निवासी बाइक मैकेनिक विजय (26) शुक्रवार रात 12:30 बजे साथी कोटवा निवासी ललित (30) के साथ बाइक से भवानी चौराहा जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की स्पीड 100 के करीब थी। दोनों युवकों ने चेहरे पर मुखौटा पहन रखा था। चंद्रिका टावर और भवानी चौराहे को जोड़ने वाली सड़क (सेक्टर पांच) के पास मुखौटा विजय की आंख पर आ गया। इससे बाइक बेकाबू होकर प्लॉट की बाउंड्री में जा घुसी।
विज्ञापन


इतनी तेज थी रफ्तार.... आंखें निकल आईं बाहर
टक्कर इतनी तेज थी कि बाउंड्री का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया और पास में रखी गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चला रहे विजय की दोनों आंखें निकलकर बाहर आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ललित को ट्राॅमा में भर्ती कराया। हादसे के वक्त विजय ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि बाइक ललित के जीजा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed