फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow becomes favourite place for gold smugglers.

तस्करी के सोने की सबसे बड़ी मंडी बना लखनऊ, हर रोज खपाया जा रहा 40 किलो सोना

Tue, 23 Jul 2019 05:25 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Jul 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Lucknow becomes favourite place for gold smugglers.
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोने पर 12.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी एवं 3.0 प्रतिशत जीएसटी के चलते इसकी तस्करी को पंख लग गए हैं। लखनऊ सोने की तस्करी की सबसे बड़ी मंडी बन चुकी है। यहां के अमीनाबाद, चौक, आलमबाग, इंदिरानगर, गोमतीनगर में एक दिन में 60 से 70 किलो सोने का कारोबार होता है।

विज्ञापन


बाजारों में रोजाना 15 किलो सोने की आवक बैंकों से होती है जबकि 10-15 किलो सोना व्यापारी ग्राहकों से खरीदते हैं। इसके बाद सोने की खपत का जो अंतर होता उसे तस्करों से 35 से 40 किलो खरीदकर पूरा किया जाता है।
विज्ञापन

 
सराफा कारोबारियों को तस्करी वाला दो नंबर का सोना बैंक से खरीदे एक नंबर के सोने के सापेक्ष 1.60 लाख रुपये सस्ता मिलता है। कारोबारी बैंक (टैक्स सहित) से सोना 35.70 लाख में लेते हैं। वहीं, तस्करों को इतने सोने के 34.10 लाख रुपये देने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कारोबारी तस्करी के सोने से बने गहने बेचते हैं। उनका भाव 1600 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होता। ऐसे में बैंक वाले सोने के गहने बेचने वालों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी का कहना कि सराफा कारोबार में तस्करी के चलते अराजक तत्वों की संलिप्तता हो गई है, जो नुकसानदायक साबित हो रही है।

...इसलिए हो रही तस्करी

चौक सराफा एसोसिएशन के आदीश जैन ने बताया कि दुबई समेत कई देशों में सोना 4.20 लाख रुपये किलो सस्ता है। यानी प्रति किलो 31.50 लाख रुपये है। यही सोना जब लखनऊ पहुंचता है तो इस पर 12.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी व 3.0 फीसदी जीएसटी लगने से इसकी कीमत 35.70 लाख रुपये किलो पहुंच जाती है। इस कीमत के चलते सोने की तस्करी को बढ़ावा मिल रहा है।

...तस्करी के रूट
कारोबारी बताते हैं कि लखनऊ में तीन रूट से तस्करी का सोना आता है। सर्वाधिक कोलकाता, दूसरे नंबर पर नेपाल और तीसरे नंबर पर दुबई रूट है। दुबई से आने वाला सोना तो कभी-कभी पकड़ा भी जाता है, पर कोलकाता से आने वाला नहीं पकड़ा गया।

...लाने का तरीका
कोलकाता एवं नेपाल के रास्ते आने वाला तस्करी का सोना लोहे के स्पेयर पार्ट्स के रूप में ढालकर लाया जाता है। इस सोने पर पेंट कर देते हैं, जिससे उसकी पहचान करना आसान नहीं होता। स्पेयर पार्ट्स के रूप में नेपाल से आने वाला तस्करी का सोना कार के जरिये लाया जा रहा है।

ये है एक नंबवर व दो नंबर के सोने की कीमत

एक नंबर--35.70 लाख
दो नंबर--34.10 लाख
इंपोर्ट ड्यूटी--12.5 फीसदी
जीएसटी--3.0 प्रतिशत

...एजेंट तक रखे हैं
लखनऊ के अधिकतर बड़े खरीददार जो पहले शत-प्रतिशत सोना बैंक से खरीदते थे, उन्हें अब तस्करी का सोना खरीदना पड़ रहा है। ऐसे खरीददारों ने तस्करी का सोना खरीदने के लिए कमीशन पर एजेंट रखे हैं। ये एजेंट तस्करों से सोना लेकर खरीददारों को देते हैं।

...वित्त मंत्री से  करेंगे बात
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 15 जुलाई को सोने पर बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी से तस्करी को बढ़ावा मिलने को लेकर बैठक की। अध्यक्ष रवींद्र नाथ रस्तोगी ने बताया कि एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष व महामंत्री जल्द ही वित्त मंत्री को पत्र भेज कर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने व सोने की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बात करेंगे।

अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया सोना

- मुंबई के फहीम से 1.60 करोड़ का।
- देव्यांग के पास 63 लाख का।
- बाराबंकी के अबू बकर से 61 लाख का।
- उपेंद्र यादव से 40 लाख का।
- सिद्धार्थनगर के राशिद से 30 लाख का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed