फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow bank fire: 40 people were trapped inside, came out by breaking the window

लखनऊ की बैंक में आग: 40 लोग फंसे थे अंदर, खिड़की को तोड़कर निकले, हाइड्रोलिक मशीन ने नीचे उतारा

Tue, 21 Nov 2023 06:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 21 Nov 2023 06:51 AM IST
सार

बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर केनरा बैंक का दफ्तर है। पहली मंजिल पर पूनावाला हाउसिंग लोन कंपनी व रुद्रा प्रॉपर्टी का दफ्तर है। पुलिस के मुताबिक शाम करीब छह बजे हाउसिंग लोन के दफ्तर में आग लग गई। 

विज्ञापन
Lucknow bank fire: 40 people were trapped inside, came out by breaking the window
बैंक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नवल किशोर रोड स्थित सत्या बिजनेस पार्क बिल्डिंग की पहली मंजिल पर सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे फाइनेंस और रियल एस्टेट कंपनी का दफ्तर राख हो गया। इस दौरान भीतर फंसे करीब 40 कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। ये लोग खुद खिड़की के शीशे तोड़कर छज्जे पर आए और फिर स्थानीय लोगों ने सीढ़ियां लगाकर इन्हें उतारा। इस दौरान तीन लोग बेसुध हो गए, जबकि तीन चोटिल हो गए। दमकलकर्मी करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा सके।

विज्ञापन


बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर केनरा बैंक का दफ्तर है। पहली मंजिल पर पूनावाला हाउसिंग लोन कंपनी व रुद्रा प्रॉपर्टी का दफ्तर है। पुलिस के मुताबिक शाम करीब छह बजे हाउसिंग लोन के दफ्तर में आग लग गई। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, आग फैल गई। इससे सटे रुद्रा प्रॉपर्टी का दफ्तर भी जलने लगा तो भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। इसके बाद भीतर फंसे लोग खिड़की के शीशे तोड़ छज्जे पर आए और फिर सटी बिल्डिंग के छज्जे पर गए। यहां से लोगों ने सीढ़ियां लगाकर इन्हें उतार लिया। सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Lucknow bank fire: 40 people were trapped inside, came out by breaking the window
बैंक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ बिल्डिंग जल रही थी तो दूसरी ओर अंदर भगदड़ मची थी। मिनटों में बिल्डिंग में धुआं भर गया। आग लगने के डर और दमघोंटू धुएं से सीता, सौरभ और हरीश बेहोश हो गए। साथी कर्मचारियों ने किसी तरह इन्हें निकाला। हालांकि, तब तक दमकल की टीम पहुंच गई थी। फिर हाइड्रोलिक मशीन की मदद से लोगों को बाहर निकालने में आसानी हुई। उधर, बाहर निकलते वक्त फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी नितिन पाल, आशीष व संजीव मामूली रूप से चोटिल हो गए। बिल्डिंग के बाहर सर्वेश नाम का शख्स खड़ा था। पास में उसकी बाइक थी। ऊपर से जलता सामान उसकी बाइक पर गिरा। सर्वेश तो बच गया, लेकिन उसकी बाइक जलकर राख हो गई।

बिल्डिंग के मालिक को जारी किया जाएगा नोटिस

Lucknow bank fire: 40 people were trapped inside, came out by breaking the window
लखनऊ के बैंक में आग। - फोटो : अमर उजाला
सीएफओ ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पड़ताल की जा रही है। बिल्डिंग से निकलने का दूसरा रास्ता नहीं है। बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी किया जा रहा है। एफओसी मांगने पर वह एनओसी उपलब्ध नहीं करवा सके। अब दमकल विभाग अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed