फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Bakrid tomorrow, know the timing of Namaz in different mosques, traffic of the city will change from

लखनऊ: बकरीद कल, जानिए अलग-अलग मस्जिदों में नमाज का समय, सुबह 6 बजे से बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक

Sun, 16 Jun 2024 11:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Jun 2024 11:24 AM IST
सार

Bakrid 2024: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद सोमवार को बनाई जाएगी। लखनऊ की अलग-अलग मस्जिदों में नमाज का समय तय हो गया है। ऐशबाग की बड़ी ईदगाह में दस बजे नमाज पढ़ी जाएगी। 

विज्ञापन
Lucknow: Bakrid tomorrow, know the timing of Namaz in different mosques, traffic of the city will change from
बकरीद 2024

विस्तार

 ईद-उल-अजहा यानी बकरीद सोमवार को मनाई जाएगी। ईद-उल-अजहा की नमाज की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शहर की सभी मस्जिदों में साफ-सफाई का काम अंतिम दौर में है। ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में होगी।

विज्ञापन


ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि मैदान की सफाई और नमाजियों के वुजू के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। नमाज में सख्त गर्मी से निजात के लिए अल्लाह की बारगाह में बारिश के लिए दुआ की जाएगी। मौलाना ने कहा कि कुर्बानी 17, 18 और 19 जूून को होगी। वहीं टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नमाजियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नए पुल जाने वाले बंधे पर रहेगी। आसिफी मस्जिद के इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने बताया कि आसिफी मस्जिद में मौलाना रजा हैदर नमाज अदा कराएंगे। तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं।
विज्ञापन


ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में अदा करें
ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद और ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में अदा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईदगाह में नमाज अदा करने का सवाब बहुत ज्यादा है। मौलाना ने कहा कि ईद उल फित्र और ईद उल अजहा की नमाज के बाद खुतबा सुनना वाजिब है। खुतबे की आवाज सुनाई दे या न दें खुतबा खत्म होने तक खामोश और अदब के साथ बैठना चाहिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईद उल अजहा की नमाज की समय सारणी

ऐशबाग ईदगाह सुबह 10 बजे
टीले वाली मस्जिद 9 बजे
आसिफी मस्जिद 11 बजे
ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर 8 बजे
खदरा ईदगाह 9 बजे
ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर 8 बजे
मस्जिद नदवतुल उलमा 7.30 बजे
मस्जिद चमन वाली इरारतनगर डालीगंज 6 बजे
मस्जिद मदार बख्श इरादतनगर 6.15 बजे
मस्जिद सुभानअल्लाह डालीबाग 6 बजे
मस्जिद अमीर खां हसनगंज थाने के सामने 7 बजे
मस्जिद उस्मानिया इक्का स्टैंड डालीगंज 6.30 बजे
मस्जिद तक्वियतुल ईमान नादान महल रोड 6 बजे और 8 बजे
हरी मस्जिद डोर वाली हसनगंज डालीगंज 6.30 बजे
मस्जिद बिलालिया मीठी खिचड़ी 6.15 बजे
मस्जिद हमीर हमजा तकिया मुंशीगंज 7 बजे
मस्जिद चांद वाली तालकटोरा 8.30 बजे
मस्जिद एक मीनारा अकबरीगेट 7 बजे
मस्जिद कादिर खां तालकटोरा 8 बजे
मस्जिद उमर बिल्लौचपुरा 6.30 बजे
मस्जिद दरगाह शाहमीना शाह 8.30 बजे
मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज 7 बजे
मस्जिद हमजा तकिया मुंशीगंज डालीगंज 7 बजे
मस्जिद धन्नेखां डालीगंज स्टेशन 10 बजे
हैदरी मस्जिद बीरबल साहनी मार्ग 10 बज
मस्जिद हमजा जलालपुर राजाजीपुरम 7 बजे
मस्जिद इब्राहिमी गली मीरमाता 5.45 बजे
मस्जिद सिददीकिया अखाड़ेवाली बिल्लौचपुरा 5.40 बजे
मस्जिद फारूकिया हुसैनाबाद 7 बजे
इंदारे वाली मस्जिद मेंहदीगंज 8 बजे
मस्जिद नूरबाग काजी यहियागंज 7 बजे
मस्जिद सुनहरी नादान महल रोड 11.15 बजे
मस्जिद भईया साहब यहियागंज 5.45 बजे
नादान महल जामा मस्जिद 11 बजे



 

सुबह छह बजे से बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक 

Lucknow: Bakrid tomorrow, know the timing of Namaz in different mosques, traffic of the city will change from
बकरीद - फोटो : अमर उजाला

 ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर सोमवार को सुबह छह बजे से नमाज अदा होने तक यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में ट्रैफिक पुलिस स्कूली वाहन, एम्बुलेंस और शव वाहन समेत अन्य को निकलवाएगी।

- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाला यातायात डालीगंज रेलवे क्रांसिग तिराहे से पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नम्बर 8 निरालानगर से आईटी की ओर से जाएगा।

- पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से यातायात पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की ओर की नहीं आ सकेगा। ये पक्का पुल से पहले तिराहे से बन्धा रोड या नया पक्का पुल से होकर जाएंगे।

- हरदोई रोड, बालागंज चौराहा से आने वाले बडे़ वाहन, रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेंगे। ये कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर जा सकेंगे।

- कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात घण्टाघर होकर बडा इमामबाडा की ओर नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास चौराहा या नया पक्का पुल होकर जा सकेगा।

- घण्टाघर, नीबू पार्क चौराहा की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात कोनेश्वर तिराहा या नया पक्का पुल होकर जा सकेगा।

- चौक चौराहे की तरफ से सामान्य यातायात नीबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहा, मेडिकल क्रास चौराहा होकर जा सकेगा।

- मेडिकल क्रास चौराहे से यातायात फूलमण्डी, खुन-खुन जी गर्ल्स कालेज होकर नीबू पार्क चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल कालेज चौराहा/चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएगा।

- शाहमीना तिराहे से सामान्य यातायात पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल कालेज या डालीगंज पुल, आईटी चौराहा होकर जा सकेगा।

- डालीगंज पुल चौराहे से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर, मोटर साईकिल पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेंगे। ये आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया अलीगंज होकर जाएंगे।

- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज, सिटी बसें पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेगीं। ये शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कालेज, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगी।

- एवररेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी बडे़ वाहन नही जा सकेंगे। ये मवैया ओवरब्रिज, लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम् होकर जाएंगे।

. मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में सम्मिलित होने वालों के नमाजियों के अलावा कोई वाहन नहीं जा सकेगा। यह राजाजीपुरम या एवररेडी तिराहा, मवैया होकर जा सकेंगे।









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed