फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Ayodhya highway will remain closed for four days.

26 जुलाई से चार दिन बंद रहेगा लखनऊ-अयोध्या हाइवे, कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयार किया प्लान

Thu, 18 Jul 2019 02:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Jul 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Ayodhya highway will remain closed for four days.
प्रतीकात्मक तस्वीर

सावन में त्रयोदशी पर अयोध्या में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। अगर गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन से होकर यात्रा करने का प्लान बना रहे हों तो ध्यान रहे चार दिन खलीलाबाद और बाराबंकी से आगे अयोध्या की तरफ कोई वाहन जाने नहीं दिया जाएगा। 26 जुलाई की आधी रात से 29 जुलाई की आधी रात तक यह फोरलेन बंद रहेगा। इस दौरान गोरखपुर से होकर अयोध्या-फैजाबाद लखनऊ आने-जाने वाले वाहनों को दूसरे रूट से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन


सावन में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर श्रावण शिवरात्रि है। अयोध्या में सरयू नदी से जल लेने के लिए बस्ती, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी समेत अन्य जनपदों से लाखों कांवड़िये आते हैं। हर वर्ष इनकी सुरक्षा पुलिस के लिए चुनौती होती है।
विज्ञापन


इस बार भी पुलिस ने सुरक्षा को लेकर मजबूत खाका खींचा है। इसके तहत हाईवे पर 26 जुलाई की शाम से 29 जुलाई को भीड़ समाप्ति तक जनपद गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गोंडा के लकड़मंडी चौराहे से सभी प्रकार के वाहन अयोध्या में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वहीं अयोध्या-फैजाबाद से आने वाले वाहन श्रीराम अस्पताल तक आ सकेंगे। तो रामघाट चौराहे से साकेत पेट्रोल पंप व नयाघाट की ओर सभी वाहनों का प्रवेश निषेध होगा।

इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन

-लखनऊ से गोरखपुर, बस्ती जाने वाले वाहन बाराबंकी से जरवल रोड, कर्नलगंज, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए जाएंगे। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन भी इसी रोड से गुजरेंगे।

-गोंडा, बलरामपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन कर्नलगंज, जरवल रोड, रामनगर चौराहा होते हुए बाराबंकी-लखनऊ को जाएंगे।

-इलाहाबाद, सुल्तानपुर की ओर से बस्ती, गोरखपुर जाने वाले वाहन सुल्तानपुर से कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर जाएंगे।

- अंबेडकरनगर से बस्ती जाने वाले वाहन अतरौलिया, आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर जाएंगे।

-रायबरेली, अमेठी से गोरखपुर जाने वाले वाहन अमेठी से कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर जाएंगे।

सुरक्षा के लिए किए गए हैं पुख्ता इंतजाम

इस पर एसपी सिटी विजयपाल सिंह का कहना है कि 26 से 29 जुलाई तक कांवड़ियों के आगमन को लेकर हाईवे बंद रहेगा। उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाईवे व सरयू पुल पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। कांवड़ियों के वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed