{"_id":"618005a46bfb9622f165b6fa","slug":"lucknow-ats-will-investigate-the-threat-to-blow-up-railway-stations-and-religious-places-letter-has-been-sent-in-the-name-of-lashkar-e-toiba-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी की जांच करेगी एटीएस, लश्कर ए तोएबा के नाम पर भेजा गया है पत्र, अलर्ट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी की जांच करेगी एटीएस, लश्कर ए तोएबा के नाम पर भेजा गया है पत्र, अलर्ट जारी
Tue, 02 Nov 2021 06:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:19 PM IST
सार
रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आईजी एटीएस जीके गोस्वामी का कहना है कि पत्र की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
UP ATS
विस्तार
हापुड़ रेलवे स्टेशन मास्टर को मिले प्रमुख स्टेशनों और प्रमुख धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी मामले की जांच एटीएस करेगी। वहीं इसके मद्देनजर प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आईजी एटीएस जीके गोस्वामी का कहना है कि पत्र की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बीते दिनों हापुड़ रेलवे स्टेशन मास्टर को एक पत्र मिला था, इसमें 26 नवंबर को हापुड़, खुर्जा, अलीगढ़, कानपुर, टुंडला, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर समेत यूपी के कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अतिरिक्त 6 दिसंबर को प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार उज्जैन, मुंबई और अहमदाबाद के धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम मोहम्मद अमीम शेख और खुद को आतंकी संगठन लश्कर ए तोएबा का एरिया कमांडर बताया है। हिंदी में लिखे गए पत्र में लश्कर को लक्शर और तोएबा को तोइफा लिखा है।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पत्र किसी शरारती तत्व ने भेजा है या किसी साजिश का हिस्सा है, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में त्योहारों को लेकर सतर्कता पहले से बरती जा रही है।
विज्ञापन