{"_id":"626ba51cceb7fe5e15470c8a","slug":"lucknow-ats-detains-a-suspected-bangladeshi-youth-from-deoband-forged-documents-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : एटीएस ने देवबंद से एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को हिरासत में लिया, फर्जी दस्तावेज बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : एटीएस ने देवबंद से एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को हिरासत में लिया, फर्जी दस्तावेज बरामद
Fri, 29 Apr 2022 02:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:13 PM IST
सार
तलहा काफी समय से देवबंद के एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था। एटीएस ने अभियुक्त के कब्जे से फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। एटीएस ने संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को देवबंद थाने को सौंप दिया है जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार छात्र तलहा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एटीएस ने देवबंद से एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को हिरासत में लिया है। युवक के कब्जे से फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। देर रात एटीएस की कार्रवाई के बाद पूरे जिले में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
मामला सहारनपुर के देवबंद के एक मदरसे का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात यूपी एटीएस टीम को एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक की सूचना मिली थी। टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। युवक का नाम तलहा तारुलकदार बिन फारुख निवासी बांग्लादेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
तलहा काफी समय से देवबंद के एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था। एटीएस ने अभियुक्त के कब्जे से फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। एटीएस ने संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को देवबंद थाने को सौंप दिया है जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी देवबंद डीपी तिवारी ने बताया कि एटीएस की टीम ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। अभी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन