फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Arvind Kejriwal remained silent on Swati Maliwal's question

लखनऊ: स्वाती मालीवाल के सवाल पर चुप्पी साध गए केजरीवाल, अखिलेश बोले- उससे भी जरुरी कुछ और बाते हैं

Thu, 16 May 2024 07:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 May 2024 07:55 PM IST
सार

Swati Maliwal: लखनऊ पहुंचे अरविंद केजवरीवाल स्वाती मालीवाल के केस पर बैकफुट पर दिखे। अखिलेश के साथ हुई वार्ता में उन्होंने इससे जुड़े सवाल पर कन्नी काट ली। 

विज्ञापन
Lucknow: Arvind Kejriwal remained silent on Swati Maliwal's question
मालीवाल से जुड़े सवाल का जवाब अखिलेश ने दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रचार के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अमौसी एयरपोर्ट पर उनके निजी सचिव विभव कुमार की फोटो वायरल होने के बाद सियासी पारा उफान पर पहुंच गया। विभव पर आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप हैं। उन्हें आप बर्खास्त भी कर चुकी है लेकिन बुधवार देर रात एयरपोर्ट पर केजरीवाल के साथ विभव की फोटो से आप बैकफुट पर आ गई। इधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में स्वाति मालीवाल प्रकरण से जुड़े सवालों पर केजरीवाल ने चुप्पी साध ली। प्रेसवार्ता भी महज 17 मिनट में खत्म हो गई।
विज्ञापन


केजरीवाल से ये पूछे जाने पर कि पीए विभव को हटाने के बजाय साथ लेकर चल रहे हैं, वह कुछ नहीं बोले। हालांकि अखिलेश ने बचाव करते हुए कहा कि इससे ज्यादा जरूरी और भी बातें हैं। फिर आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर में एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया। हजारों महिलाओं के साथ प्रज्वल रेवन्ना की फोटो पर कहा कि पीएम समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


आप सांसद ने कहा कि स्वाति जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की हैसियत से पहलवान बेटियों के समर्थन में गई थीं तो पुलिस ने घसीट कर मारा था। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमारा परिवार है। पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। इस पर राजनीति न की जाए। स्वाति के मामले में भाजपा जवाब दे। प्रेसवार्ता में सपा नेता राजेंद्र चौधरी और आलोक रंजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायरमेंट का अपना बनाया नियम फॉलो करेंगे मोदी : केजरीवाल
केजरीवाल ने फिर दोहराया कि इस चुनाव में मोदी खुद के लिए नहीं, बल्कि अमित शाह को पीएम बनने के लिए वोट मांग रहे हैं। मोदी जब पहली बार पीएम बने थे तो रिटायरमेंट की आयुसीमा 75 वर्ष तय कर दी थी। इसके तहत सबसे पहले मुरली मनोहर और लालकृष्ण आडवाणी को बाहर किया गया। सुमित्रा महाजन समेत कई लोगों को पद से हटाया गया। अगले साल 17 सितंबर को मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि ये उनका अपना बनाया नियम है, जिसे वह फॉलो करेंगे। वरना लोग अंगुली उठाएंगे।

फिर दोहराया योगी को हटाने का दावा
केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह को पीएम बनाया जाएगा। उन्होंने शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे, डॉ. रमन सिंह, देवेंद्र फड़नवीस और मनोहर लाल खट्टर का नाम लेते हुए कहा कि शाह के सामने बाधा पैदा करने वाले एक-एक नेता को किनारे किया गया। अब केवल योगी आदित्यनाथ बचे हैं। केजरीवाल ने दावा कि चुनाव जीतने पर दो माह के भीतर योगी को भी हटा दिया जाएगा।


आरक्षण के हमेशा खिलाफ रहा है संघ
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि संघ हमेशा आरक्षण के खिलाफ रहा है। 400 सीटें पार के नारे का मतलब यही है कि भाजपा गठबंधन चुनाव जीता तो संविधान बदलकर आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को 220 सीटें मिलने जा रही हैं। जबकि अखिलेश यादव बोले कि भाजपा 143 से ज्यादा सीटें नहीं जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed