फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Applications can be made in projects under Pradhan Mantri Sampada Yojana, the portal will open for applications from July 1 to 15

लखनऊ : प्रधानमंत्री संपदा योजना के अंतर्गत परियोजनाओं में हो सकेगा आवेदन, आवेदन के लिए एक से 15 जुलाई तक खुलेगा पोर्टल

Thu, 23 Jun 2022 01:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Jun 2022 01:05 AM IST
सार

डाॅ. निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में 625 हेक्टेयर नए तालाबों का निर्माण, 24 मत्स्य बीज हैचरी, 120 हेक्टेयर रियरिंग इकाई, 620 इन्सुलेटेड वाहन, 25 जिंदा मछली विक्रय केन्द्र एवं 186 बायोफ्लाक जैसी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं स्थापित होने से रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Applications can be made in projects under Pradhan Mantri Sampada Yojana, the portal will open for applications from July 1 to 15
डॉ. संजय निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मत्स्य विभाग मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाओं को शुरू कर रहा है और इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रधानमंत्री संपदा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं में आवेदन आमंत्रित करने को 1 से 15 जुलाई तक पोर्टल खोला जाएगा। उक्त जानकारी मत्स्य विभाग मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने बुधवार को अपने विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर मीडियाकर्मियों को दी।

विज्ञापन


डाॅ. निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वर्ष 2022-23 में शेष परियोजनाओं को पूरा करने के साथ साथ नए प्रस्ताव भी जनपदों से आमंत्रित करते हुए प्रदेश की वृहद कार्ययोजना तैयार कर भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी। सीएम द्वारा 2 नई योजनाएं मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना और निषादराज बोट योजना के माध्यम से ग्राम समाज के तालाबों के पट्टेधारकों एवं मछुआरों के लिए सौगात दी गई है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभिक स्तर पर 4 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। डाॅ. निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में 625 हेक्टेयर नए तालाबों का निर्माण, 24 मत्स्य बीज हैचरी, 120 हेक्टेयर रियरिंग इकाई, 620 इन्सुलेटेड वाहन, 25 जिंदा मछली विक्रय केन्द्र एवं 186 बायोफ्लाक जैसी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं स्थापित होने से रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed