{"_id":"6aaab360b889ebf42902bae0","slug":"lucknow-ansal-allottees-to-start-receiving-plots-and-flats-as-soon-as-lda-takes-over-registration-process-to-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एलडीए के अधिग्रहण करते ही अंसल के आवंटियों को मिलने लगेंगे भूखंड-फ्लैट, खुलेगी रजिस्ट्री की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एलडीए के अधिग्रहण करते ही अंसल के आवंटियों को मिलने लगेंगे भूखंड-फ्लैट, खुलेगी रजिस्ट्री की प्रक्रिया
Wed, 16 Sep 2026 08:48 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:48 PM IST
सार
Sushant Golf City: योगी सरकार की कैबिनेट से मंगलवार को प्रस्ताव पास होने के बाद अब एलडीए सुशांत गोल्फ सिटी को अपने अधिकार में लेगा।
विज्ञापन
अंसल को टेकओवर करेगा एलडीए।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शहीद पथ स्थित अंसल एपीआई की हाईटेक टाउनशिप सुशांत गोल्फ सिटी में जमीन पर काम छह महीने में शुरू हो जाएगा। यहां के पांच हजार आवंटियों को भूखंड-फ्लैट का कब्जा देने के साथ रजिस्ट्री भी होने लगेगी। अंसल के दिवालिया होने से ये सभी काम करीब दो साल से बंद थे। ऐसे में उन आवंटियों को बड़ी राहत मिलेगी जो पैसा देने के बाद भी भूखंड या फ्लैट के लिए परेशान थे।
विज्ञापन
योगी सरकार की कैबिनेट से मंगलवार को प्रस्ताव पास होने के बाद अब एलडीए सुशांत गोल्फ सिटी को अपने अधिकार में लेगा। वह इसके लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) में दावा पेश करेगा। 23 सितंबर को सुनवाई होगी। अभी तक टाउनशिप के आवंटी, निवेशक ही दावा कर रहे थे। अब एलडीए भी अधिकृत तौर पर टाउनशिप को कब्जे में लेने का दावा पेश करेगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण इस पर हामी भरेगा कि टाउनशिप पर बाहरी लोगों की देनदारियों (करीब 2912 करोड़ रुपये) को वह चुकाएगा। प्रस्ताव में यह भी साफ कर दिया गया है कि शासन इसके लिए एलडीए को वित्तीय मदद उपलब्ध कराएगा ताकि टाउनशिप हैंडओवर करने में कोई बाधा न आए। इसी तरह ग्राम समाज की जमीन प्राधिकरण को दी जाएगी। इससे आवंटियों को भूखंड देने के लिए जमीन की कमी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
एनसीएलटी की हरी झंडी के बाद शुरू हो जाएगा प्रोजेक्ट पर अमल का काम
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि कैबिनेट में मंजूर हुए प्रस्ताव के आधार पर एनसीएलटी में दावा पेश किया जाएगा। वहां दावा मंजूर होने का जो आदेश जारी होगा उसके आधार पर काम किया जाएगा। टाउनशिप को टेकओवर करने का आदेश मिलने के बाद एलडीए शासन के निर्देश पर कार्ययोजना बनाएगा। इसमें आवंटन, रजिस्ट्री से लेकर विकास कार्य तक के मामलों को शामिल किया जाएगा। कौन का काम किस तरह होगा इसके नियम-शर्तें बनाई जाएंगी।
फर्जी रजिस्ट्री के मुद्दे पर बाद में होगा मंथन
एलडीए वीसी ने बताया कि अंसल ने एलडीए की बंधक जमीन पर भी अवैध तरीके से भूखंडों का आवंटन किया है। फर्जी रजिस्ट्री के कई मामले भी सामने आए हैं। इनका निस्तारण भी जांच के बाद किया जाएगा। इसकी नीति
जल्द ही शुरू होगा टेकओवर
एनसीएलटी कोर्ट के आदेश के बाद एलडीए टाउनशिप को टेकओवर करने पर काम शुरू कर देगा। करीब छह महीने में जमीन पर काम शुरू हो जाएगा और आवंटियों को कब्जा भी दिया जाने लगेगा।- प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीए
जल्द ही शुरू होगा टेकओवर
एनसीएलटी कोर्ट के आदेश के बाद एलडीए टाउनशिप को टेकओवर करने पर काम शुरू कर देगा। करीब छह महीने में जमीन पर काम शुरू हो जाएगा और आवंटियों को कब्जा भी दिया जाने लगेगा।- प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीए