फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Anandiben Patel gave a lesson in AKTU brainstorming, don't give suggestions, first learn and work, work like a family, all Vice Chancellors

लखनऊ : एकेटीयू में नैक मंथन में आनंदीबेन पटेल ने दी सीख, सुझाव न दीजिए, पहले सीखिए और काम करिए, एक परिवार के तरह कार्य करें सभी कुलपति

Tue, 05 Apr 2022 10:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Apr 2022 10:41 PM IST
सार

कार्यशाला में प्रधानमंत्री के सलाहकार अमित खरे ने कहा कि नैक मंथन का ये कार्यक्रम एनईपी के क्रियान्वयन में बड़ा कदम है। उत्तर प्रदेश की भूमिका शिक्षा के बदलाव में महत्वपूर्ण रही है। नैक आवेदन के पहले स्वमूल्यांकन जरूरी है।

विज्ञापन
Lucknow: Anandiben Patel gave a lesson in AKTU brainstorming, don't give suggestions, first learn and work, work like a family, all Vice Chancellors
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में दो दिनी नैक मंथन में मंगलवार को तकनीकी सत्र में उस वक्त सन्नाटा छा गया, जब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एक शिक्षक को कड़ी सीख दी। विशेषज्ञ नैक से जुड़ी जानकारी दे रहे थे, उसी समय शिक्षक ने नैक पैरामीटर में बदलाव के सुझाव दिए। इस पर राज्यपाल ने कहा कि नैक ग्रेडिंग या पैरामीटर में बदलने का सुझाव न दीजिए, पहले सीखिए और काम कीजिए। फिर कुछ जरूरी लगे तो बताइएगा।

विज्ञापन


वहीं समापन सत्र में राज्यपाल ने कहा कि विवि ऐसे युवा तैयार करें, जो विश्व का प्रतिनिधित्व करें। उन्होंने निर्देश दिया कि विवि में नियुक्त नए अध्यापकों और अधिकारियों को भी नैक मूल्यांकन के काम में लगाएं। उन्होेंने सभी कुलपतियों को एक परिवार की तरह काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगली बार कुलपति और शिक्षक अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ ही आएं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले विश्वविद्यालयों को नैक की वेबसाइट के अध्ययन करने की जरूरत है। बिना वेबसाइट को देखे नैक मूल्यांकन के मानदंडों को पूरा नहीं किया जा सकता है। इसके पहले विभिन्न तकनीकी सत्रों में नैक विशेषज्ञों ने नैक मानदंडों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें महर्षि मार्कंडेश्वर विवि अंबाला के कुलपति प्रो. हरीश शर्मा, नैक सलाहकार डॉ. बीएस पोनमुदिराज व सहायक सलाहकार निलेश पांडेय, गुवाहाटी विवि के कुलपति प्रो. प्रताप ज्योति हॉन्डिक्यू, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के स्वामी ध्यानागमयानंद, अविनाशिलिंगम विवि के चांसलर प्रो. एसपी त्यागराजन और सलाहकार डॉ. सुजाता पी संघबाग ने विचार रखे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा कामिनी चौहान, पंकज जानी समेत प्रदेश के 34 विश्वविद्यालयों के कुलपति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के सलाहकार ने भी दिए सुझाव
कार्यशाला में प्रधानमंत्री के सलाहकार अमित खरे भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि नैक मंथन का ये कार्यक्रम एनईपी के क्रियान्वयन में बड़ा कदम है। उत्तर प्रदेश की भूमिका शिक्षा के बदलाव में महत्वपूर्ण रही है। नैक आवेदन के पहले स्वमूल्यांकन जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed