{"_id":"66ce22a6e99beb88af07a3a6","slug":"lucknow-an-old-man-murdered-in-banthara-thana-in-lucknow-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज: बुजुर्ग किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बाग में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज: बुजुर्ग किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बाग में पड़ा मिला शव
Wed, 28 Aug 2024 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:31 AM IST
सार
रात करीब दस बजे गांव से बाहर बाग किनारे बलवंत का खून से सना हुआ शव पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी साउथ केशव कुमार ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंथरा के भटगांव में मंगलवार को एक बुजुर्ग किसान की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। गांव से बाहर बाग में उनका शव पड़ा मिला। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है। तीन संदिग्धों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
गांव निवासी बलवंत (85) शाम करीब चार बजे खेत जाने के लिए घर से निकले थे। रात तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब दस बजे गांव से बाहर बाग किनारे बलवंत का खून से सना हुआ शव पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी साउथ केशव कुमार ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। रंजिश, संपत्ति या पारिवारिक विवाद समेत अन्य सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
जो कुल्हाड़ी लेकर गए थे, उसी से मारा
बलवंत जब खेत जाने के लिए निकले थे तो वह अपने साथ कुल्हाड़ी ले गए थे। कातिल ने उनकी ही कुल्हाड़ी से उनका कत्ल कर दिया। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि ताबड़तोड़ वार किये गए। बहुत ही नृशंसता से बलवंत का कत्ल किया गया।
विज्ञापन
करीबी पर शक
शुरुआती जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, उससे आशंका है कि वारदात में कोई करीबी शामिल है। इसलिए पुलिस संपत्ति व पारिवारिक विवाद के पहलू पर गहनता से छानबीन कर रही है। बलवंत के परिवार में उनके तीन बेटे नारायण, बांकेलाल व रामचंद्र हैं। एक बेटे शिवराम का निधन हो चुका है।
पहले मारपीट हुई फिर की हत्या
घटनास्थल पर काफी दूर तक खून के छींटे थे। बलवंत की चप्पल भी शव से करीब दस फीट दूर पड़ी थीं। घटनास्थल को देखकर को पुलिस को आशंका है कि पहले मारपीट हुई। जिसमें बलवंत बचने के लिए संघर्ष करते रहे। आखिर में कुल्हाड़ी से गले, पीठ और सिर पर वार कर उनको मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात में एक से अधिक लोग भी शामिल हो सकते हैं।