{"_id":"628a5bc72c82f73d5348087b","slug":"lucknow-ambulance-company-accused-of-taking-payment-by-showing-fake-patients-director-general-of-health-ordered-investigation-district-wise-committee-will-be-formed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : एंबुलेंस कंपनी पर फर्जी मरीज दिखाकर भुगतान लेने का आरोप, स्वास्थ्य महानिदेशक ने दिए जांच के आदेश, जिलेवार गठित होगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : एंबुलेंस कंपनी पर फर्जी मरीज दिखाकर भुगतान लेने का आरोप, स्वास्थ्य महानिदेशक ने दिए जांच के आदेश, जिलेवार गठित होगी कमेटी
Mon, 23 May 2022 01:34 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 May 2022 01:34 AM IST
सार
स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की जा रही 108 एंबुलेंस प्रदाता कंपनी द्वारा फर्जी मरीज संख्या दिखाने की शिकायत हुई है।
विज्ञापन
Ambulance
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में फर्जी मरीज दिखाकर एंबुलेंस कंपनी भुगतान ले रही है। यह आरोप लगने के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक वेदब्रत सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए जिलेवार कमेटी गठित होगी। अब कंपनी की ओर से दिए गए तीन माह के आंकड़ों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की जा रही 108 एंबुलेंस प्रदाता कंपनी द्वारा फर्जी मरीज संख्या दिखाने की शिकायत हुई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि काल्पनिक पीसीआर भरकर बिना कार्य किए ही सरकारी भुगतान प्राप्त कर लिया गया है। ऐसे में मंडलीय अपर निदेशक के नेतृत्व में जिलेवार टीम गठित की जा रही है।
विज्ञापन
इस टीम में एनएचएम के डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर, सीएमओ, एंबुलेंस सेवा के लिए नामित नोडल अधिकारी, संबंधित जिले के एनएचएम के जिला प्रोग्राम मैनेजर एवं एक अन्य स्थानीय अधिकारी को मिलाकर टीम बनेगी। यह टीम फरवरी, मार्च और अप्रैल माह के डाटा का सत्यापन करेगी। यह टीम कंपनी के आंकड़ों के अनुसार संबंधित लाभार्थी का मिलानकर संख्या देगी। टीम को सप्ताहभर में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन