फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Akhilesh Yadav said- government is lying on sugarcane arrears, BJP government is anti-farmer

लखनऊ : अखिलेश यादव ने कहा- गन्ना बकाया पर झूठ बोल रही सरकार, किसान विरोधी है भाजपा सरकार

Sat, 11 Jun 2022 09:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 11 Jun 2022 09:57 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को कई धोखे दिए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए 2022 की समयसीमा तय की थी। लेकिन इस अवधि के 6 माह बीत रहे हैं, पर अब तक किसानों को आय दोगुनी होने का इंतजार है।

विज्ञापन
Lucknow: Akhilesh Yadav said- government is lying on sugarcane arrears, BJP government is anti-farmer
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की मानसिकता किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का सहकारी चीनी मिलों पर अरबों रुपये बकाया है। भाजपा सरकार लगातार बकाया राशि के बारे में झूठ बोल रही है। 14 दिन में गन्ने का भुगतान का दम भरने वाली भाजपा सरकार यह क्यों नहीं बताती कि किसानों का अब तक भुगतान क्यों नहीं हुआ?

विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को कई धोखे दिए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए 2022 की समयसीमा तय की थी। लेकिन इस अवधि के 6 माह बीत रहे हैं, पर अब तक किसानों को आय दोगुनी होने का इंतजार है। किसानों की कर्जमाफी के वादे में भी धोखा हुआ।
विज्ञापन


किसानों के बिजली बिल को आधा करने का भी सरकार ने वादा किया था, यह वादा भी झूठा साबित हुआ। भाजपा पूंजीपति परस्त नीति के चलते ही इस वर्ष गेहूं के क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हुई। पांच बड़ी कंपनियों ने किसानों से औने पौने दाम पर गेहूं खरीद लिया। अब कंपनियां अपना मुनाफा कमाने के लिए महंगे दामों पर आटा बाजार में बेचेंगी। भाजपा चंद पूंजीपतियों के हाथों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने की साजिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधि मंडल
अखिलेश यादव से शनिवार को ओबीसी, एससी संगठित मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण कोटे के चयनित 6800 अभ्यर्थी लगातार दो साल से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। राज्य सरकार उनको नियुक्ति पत्र देने में उदासीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed