{"_id":"6367b0a463c0fd7a941825e8","slug":"lucknow-akhilesh-said-the-government-defeated-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : अखिलेश ने कहा, सरकार ने लोकतंत्र को पराजित किया, चुनाव में धांधली और कार्यकर्ताओं का हुआ उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : अखिलेश ने कहा, सरकार ने लोकतंत्र को पराजित किया, चुनाव में धांधली और कार्यकर्ताओं का हुआ उत्पीड़न
Sun, 06 Nov 2022 06:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 06 Nov 2022 06:33 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में लोकतंत्र की मर्यादाएं तार तार हुई है। भाजपा ने चुनाव जीत लेने का दावा मतदान का परिणाम आने से पहले किया था। भाजपा के पक्ष में चुनाव में जोर जबरदस्ती वोट बटोरे गए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि गोला गोकर्णनाथ चुनाव में कदम कदम पर धांधली हुई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में सरकार ने लोकतंत्र को पराजित किया है। मतदाताओं ने सपा प्रत्याशी को 90 हजार से ज्यादा वोट देकर भाजपा को चुनौती दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लोकतंत्र की मर्यादाएं तार तार हुई है। भाजपा ने चुनाव जीत लेने का दावा मतदान का परिणाम आने से पहले किया था। भाजपा के पक्ष में चुनाव में जोर जबरदस्ती वोट बटोरे गए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि गोला गोकर्णनाथ चुनाव में कदम कदम पर धांधली हुई। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने समाजवादी समर्थकों को घरों से उठाकर भयभीत किया। प्रशासन तंत्र ने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम किया।
विज्ञापन
मतदान के दिन ही स्पष्ट हो गई थी कि भाजपाराज में कहीं भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से भाजपा काम ही नहीं करने देती है। मतदान के दिन पुलिस लाठीचार्ज, पोलिंग एजेंट को भगा देने, खासकर मुस्लिमों, समाजवादी पार्टी के समर्थकों तथा बूथ प्रभारियों को प्रताड़ित करने, मतदाताओं में रुपये बांटने जैसी घटनाओं से साफ था कि भाजपा बौखलाहट में जीत के लिए कुछ भी करेगी।
विज्ञापन