फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Akhilesh said, law and order started deteriorating after elections, BJP's electoral victory but SP achieved moral victory

लखनऊ : अखिलेश बोले, चुनाव बाद बिगड़ने लगी कानून व्यवस्था, भाजपा की चुनावी जीत लेकिन सपा ने हासिल की नैतिक जीत

Wed, 16 Mar 2022 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 16 Mar 2022 09:14 PM IST
सार

कहा कि जिस तरह से भाजपा ने सरकार बनाई है वह किसी से छिपा नहीं है। ईवीएम से भाजपा को चुनावी जीत मिली है लेकिन नैतिक जीत समाजवादी पार्टी की है। भाजपा की ताकत पहले से घटी है।

विज्ञापन
Lucknow: Akhilesh said, law and order started deteriorating after elections, BJP's electoral victory but SP achieved moral victory
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव बीतते ही प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ने लगी है। महंगाई और बढ़ते अत्याचार से जनता परेशान हो रही है। सच तो यह है कि भाजपा को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। वह छल-बल की राजनीति और धन-बल की ताकत की आजमाइश से सत्ता में बने रहना चाहती है।

विज्ञापन


जारी बयान में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने सरकार बनाई है वह किसी से छिपा नहीं है। ईवीएम से भाजपा को चुनावी जीत मिली है लेकिन नैतिक जीत समाजवादी पार्टी की है। भाजपा की ताकत पहले से घटी है। सपा का वोटबैंक और विधायकों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने प्रदेश में जो बुनियादी ढांचा तैयार किया था, उसे भाजपा ने बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने दी होली की बधाई
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्साह और उमंग के पर्व होली पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच भाईचारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व की पवित्रता है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द और एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने देश व प्रदेशवासियों से कहा कि समाज को तोड़ने वाली ताकतों को अलग-थलग करने के साथ अब सामाजिक सद्भाव और परस्पर विश्वास को मजबूत बनाने का संकल्प लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed