फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Akhilesh said - caste census will be conducted if SP government is formed, Keshav said - will stay with SP without any desire

लखनऊ : अखिलेश बोले- सपा सरकार बनने पर कराएंगे जातीय जनगणना, केशव बोले- बिना किसी चाहत के सपा के साथ रहेंगे

Sun, 08 Aug 2021 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 08 Aug 2021 07:16 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध ने मानवता का जो रास्ता दिखाया था। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से जिसे आगे बढ़ाया वही रास्ता समाजवादी पार्टी का है। भाजपा इसमें दीवार खड़ी कर अवरोध पैदा कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Akhilesh said - caste census will be conducted if SP government is formed, Keshav said - will stay with SP without any desire
महान दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में सरकार बनने पर पहला काम जातीय गणना होगा। टेक्नोलॉजी के युग में इस कार्य में कोई अतिरिक्त खर्च भी नहीं लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की सरकार इस काम से भाग रही है। पहले कांग्रेस लापरवाह रही और अब भाजपा गणना कराना ही नहीं चाहती है। वह रविवार को महन दल के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध ने मानवता का जो रास्ता दिखाया था। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से जिसे आगे बढ़ाया वही रास्ता समाजवादी पार्टी का है। भाजपा इसमें दीवार खड़ी कर अवरोध पैदा कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वह 300 सीट जीतने का दावा करते थे, लेकिन जब से महान दल साथ आया है 400 सीट का लक्ष्य रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई गांव ऐसा नहीं है जहां लैपटॉप नहीं बंटा है।
विज्ञापन


समाजवादी सरकार में यूपी की खुशहाली और तरक्की के लिए जो विकास कार्य हो रहे थे उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। काले कानून के जरिए किसानों की जमीन उद्योगपतियों को देने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों, मजदूरों, गरीबों के साथ कोरोना संकटकाल में मृतकों के परिजनों की माननीय न्यायालय के आदेशानुसार मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक महामारी में जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में रेमडेसिवीर इंजेक्शन और आक्सीजन की कालाबाजारी हुई यह सरकार के लिए शर्मनाक है। गंगा सफाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि गंगा किनारे तैरती लाशों ने सरकार के दावों की पोल खोल दिया है। सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भाषा और ज्ञान का अंदाजा अपने आप लगाया जा सकता है। ठोंको नीति चलाने वालों की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। बदलाव समाजवादी पार्टी से ही होगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि यहां जुटे कार्यकर्ता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आए हैं। बिना किसी चाहत के सपा के साथ रहेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को साइकिल प्रतीक चिह्न एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा प्रदान कर आभार प्रकट किया गया। महान दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन शाक्य ने सपा शासनकाल की विकास योजनाओं को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौारन समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप, रामकिशोर बिंद, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed