{"_id":"640d287018b170d2e8016663","slug":"lucknow-akhilesh-s-activism-increased-in-national-politics-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी अखिलेश की सक्रियता, तेलंगाना और तमिलनाडु के बाद पहुंचे गुजरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी अखिलेश की सक्रियता, तेलंगाना और तमिलनाडु के बाद पहुंचे गुजरात
Sun, 12 Mar 2023 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
चंद्रभान यादव, लखनऊ
चंद्रभान यादव, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Mar 2023 06:48 AM IST
सार
अखिलेश की तेलंगाना और तमिलनाडु के बाद गुजरात यात्रा को इसी रणनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। वह चुनाव से पहले किसी दल से गठबंधन करने से इन्कार कर रहे हैं। पर चुनाव के बाद गठबंधन की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव।
- फोटो : ANI
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राष्ट्रीय राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। उनकी तेलंगाना और तमिलनाडु के बाद गुजरात यात्रा को इसी रणनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। वह चुनाव से पहले किसी दल से गठबंधन करने से इन्कार कर रहे हैं। पर चुनाव के बाद गठबंधन की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
सियासी जानकारों का कहना है कि अखिलेश यादव एक तरफ अपनी पार्टी को राष्ट्रीय बनाने की योजना में हैं तो दूसरी तरफ पुरानी व नई पीढ़ी के नेताओं में अपनी स्वीकारता बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 17 से 19 मार्च तक कोलकाता में है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके अच्छे संबंध हैं। वह विधानसभा चुनाव के दौरान सपा कार्यालय आ चुकी हैं। इसी तरह अखिलेश को जब भी मौका मिलता है, वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार से भी मिलने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में गतिविधियां बढ़ा दिए हैं। जनवरी में तेलंगाना में आयोजित रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन और सीपीआई के डी राजा के साथ मंच साझा कर एकजुटता का संदेश दिया। इसके बाद वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के जन्मदिन समारोह पहुंचे।
यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और दक्षिण के तमाम नेताओं को लोकतंत्र व संविधान की दुहाई देकर भाजपा के खिलाफ एकजुटता का आह्वान किया।
वह सोमवार को गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के यहां पहुंचे हैं। सूत्रों का कहना है कि वह वहां सपा कार्यकर्ताओं के साथ भी मंथन करेंगे। गुजरात में पार्टी एक विधायक से खाता खोल चुकी है। ऐसे में वहां के नेताओं से मिलकर भविष्य की रणनीति भी बनाएंगे। इसके बाद उनका मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी दौरा करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहां गैर भाजपा और गैर कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी बैठक हो सकती है।