{"_id":"64c02c5131af559f0902a2d6","slug":"lucknow-akhilesh-remembers-phoolan-devi-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : अखिलेश ने फूलन देवी को याद किया, विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम पर हो रही सियासत को लेकर कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : अखिलेश ने फूलन देवी को याद किया, विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम पर हो रही सियासत को लेकर कही यह बात
Wed, 26 Jul 2023 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:41 AM IST
सार
विपक्षी दलों के गठबंधन को दिए गए नाम को लेकर सियासी पलटवार तेज होता जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग आज़ादी के आंदोलन में स्वतंत्रता-सेनानियों की मुखबरी कर रहे थे, वो अब थोथे प्रवचन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा और पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी को सदैव श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में जन्मी वीरांगना फूलन देवी ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध बगावत की और राजनेता बनी। फूलन देवी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
उधर, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के दारुलशफा स्थित कैंप कार्यालय में वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि फूलन देवी ने जुल्म के खिलाफ लड़ते हुए राजनीति में भी एक मुकाम हासिल किया। वह गरीबों की मसीहा थीं।
विज्ञापन
मुखबिरी करने वाले दे रहे थोथे प्रवचन: अखिलेश
विपक्षी दलों के गठबंधन को दिए गए नाम को लेकर सियासी पलटवार तेज होता जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग आज़ादी के आंदोलन में स्वतंत्रता-सेनानियों की मुखबरी कर रहे थे, वो अब थोथे प्रवचन कर रहे हैं। अपने नाम में उपाधि लगा लेने से या चोगा धारण कर लेने से मूल-स्वरूप नहीं छुपता है। उन्होंने कहा कि राजनीति को बंटवारे के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने वाले विभाजनकारी अब अपने दिन गिनें।
विज्ञापन