फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Airport: Passenger arriving from Bangkok found with marijuana worth Rs 3 crore, arrested; interrogati

लखनऊ एयरपोर्ट: बैंकॉक से आए यात्री के पास मिला तीन करोड़ का गांजा, हुआ गिरफ्तार; पूछताछ जारी

Mon, 06 Apr 2026 09:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 06 Apr 2026 09:16 PM IST
सार

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के पास तीन करोड़ की कीमत का गांजा पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Lucknow Airport: Passenger arriving from Bangkok found with marijuana worth Rs 3 crore, arrested; interrogati
लखनऊ एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने बीती रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से करीब तीन करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एयर एशिया की फ्लाइट संख्या एफडी-146 से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे एक यात्री पर संदेह होने पर अधिकारियों ने उसे रात करीब 11:30 बजे रोका। पूछताछ के दौरान यात्री ने अपने बैग में प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक गांजा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद बैगेज की तलाशी ली गई, जिसमें लगभग 3.19 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। 
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी शमीम के रूप में हुई है। कार्रवाई के तहत मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फिलहाल सीमा शुल्क(कस्टम) विभाग के अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed