फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Airport: Flight to Srinagar which was stopped after Pahalgam attack will start from July 1, ticket wil

लखनऊ एयरपोर्ट: पहलगाम हमले के बाद बंद हुई श्रीनगर की फ्लाइट एक जुलाई से होगी शुरू, 7 हजार का होगा टिकट

Sat, 21 Jun 2025 06:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 21 Jun 2025 06:30 PM IST
सार

Lucknow Srinagar flight: लखनऊ से श्रीनगर विमान सेवा एक बार फिर से बहाल होने जा रही है। पहलगाम हमले के बाद यात्रियों की संख्या कम पड़ने के बाद यह सेवा बंद हो गई थी। 

विज्ञापन
Lucknow Airport: Flight to Srinagar which was stopped after Pahalgam attack will start from July 1, ticket wil
लखनऊ से श्रीनगर की उड़ान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लखनऊ से श्रीनगर की इकलौती सीधी उड़ान पहली जुलाई से बहाल होगी। विमान का टिकट 6999 रुपये में मिल रहा है। जिसके दर डायनेमिक फेयर व्यवस्था की वजह से बढ़कर 10500 रुपये तक पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं। विमान सेवा पहलगाम आतंकी हमले के बाद यात्रियों की संख्या घटने के चलते बंद कर दी गई थी। सेवा के बहाल होने से यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद श्रीनगर जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई थी, जिसके चलते इंडिगो एयरलाइंस ने विमान सेवा पांच मई को बंद कर दी गई थी। 30 मार्च को यात्रियों की मांग पर ही इंडिगो की ओर से लखनऊ से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की थी, जबकि इससे पूर्व दिल्ली के रास्ते श्रीनगर की कनेक्टिंग उड़ानें ही यात्रियों को मिल रही थीं। इस उड़ान के शुरू होने से मुसाफिरों को काफी आराम हो गया था। शुरूआती बीस दिनों में विमान दोनों ओर से फुल रहा था। लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यात्रियों की संख्या कम होने लगी। इससे एयरलाइंस को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा थ और अस्थायी तौर पर सेवा को बंद करने का निर्णय लिया गया था। पहली जुलाई से सेवा को दोबारा बहाल किया जा रहा है।

विज्ञापन

6999 रुपये में टिकट, दो घंटे में श्रीनगर

अमौसी एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6945 सुबह 5:20 रवाना होकर सुबह 7:15 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वापसी में इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6524 श्रीनगर से शाम 5:50 बजे प्रस्थान कर शाम 7:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। विमान दो घंटे में यात्रा पूरी कर लेगा। विमान का किराया भी काफी किफायती था। सीटों की बुकिंग 6999 रुपये में हो रही है। जबकि श्रीनगर की कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 15 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

180 से घटकर 35 हो गए थे यात्री

लखनऊ से श्रीनगर के बीच संचालित होने वाली इंडिगो की फ्लाइट में 180 यात्रियों के बैठने की सुविधा थी। विमान सेवा शुरू होने के बीस दिनों तक यात्री फुल रहे। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में कमी आई। यह घटकर 35 तक पहुंच गई थी। इससे होने वाले नुकसान के चलते ही सेवा को बंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed