फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Airport: Flight services derailed, creating a carnival-like atmosphere at the airport; flights cancell

Lucknow Airport: बेपटरी हुई विमान सेवा, एयरपोर्ट पर मेला जैसा नजारा; रद्द के साथ डायवर्ट भी किए गए विमान

Sun, 07 Dec 2025 09:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 07 Dec 2025 09:00 PM IST
सार

Indigo problems: इंडिगो विमानों का संचालन अभी भी पटरी पर नहीं आया है। पूरे देश की तरह लखनऊ एयरपोर्ट पर भी सेवाएं प्रभावित रहीं। 
 

विज्ञापन
Lucknow Airport: Flight services derailed, creating a carnival-like atmosphere at the airport; flights cancell
इंडिगो का विमान संकट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विमानों का निरस्तीकरण पांचवें दिन भी बरकरार रहा। कुछ विमानों का संचालन हुआ। पर रविवार को लखनऊ आने-जाने वाली 33 उड़ानें निरस्त रहीं तथा दिल्ली से आने वाली फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट कर दी गई, जिससे यात्रियों की समस्याएं जमीन पर नहीं उतर पा रही हैं। उनकी परेशानियां बनी हुई हैं। 740 टिकट यात्रियों ने कैंसिल करवाए।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन पिछले कई दिनों से बाधित चल रहा है। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें निरस्त होने से हवाई यातायात लगभग चौपट हो गया है। रविवार को विमानों से होने वाली दुश्वारियां बरकरार रहीं। अमौसी एयरपोर्ट पर बलरामपुर से आईं दो सगी बहनों को जब फ्लाइट निरस्त होने की सूचना मिली तो वे हताश हो गईं। एक फूट-फूटकर रोने  लगीa। उनका भाई ड्रॉप करने के बाद वापस लौट चुका था, ऐसे में वापसी को लेकर बहनें परेशान थीं। विमानों की देरी व निरस्तीकरण से यात्रियों की नाराजगी भी बढ़ी, जिससे उन्होंने हंगामा किया। 
विज्ञापन


गोरखपुर निवासी कपिल यादव को कनेक्टिंग फ्लाइट से अबूधाबी जाना था, लेकिन लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट कैंसिल होने से उनके आगे के सफर खराब हो गया। वहीं लखनऊ निवासी अरविंद कुमार ने दिल्ली जाने से पहले कई बार इंडिगो से टिकट कन्फर्म कराया, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर फ्लाइट निरस्त होने की खबर से उनकी नाराजगी बढ़ गई। लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कई लोग होटल, टैक्सी और दोबारा टिकट के भारी खर्च से भी जूझ रहे हैं। मामले में डीजीसीए से तत्काल हस्तक्षेप की मांग यात्रियों ने की है। लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना फ्लाइट रद्द करना यात्रियों के साथ अन्याय है और एयरलाइंस की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ की उड़ान कोलकाता डायवर्ट

विमानों के निरस्तीकरण के बीच रविवार को दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-1720 को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इसी क्रम में लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एआई-1821 डेढ़ घंटे, एयर इंडिया की ही एआई-2170 पौने दो घंटे लेट रही। जबकि दिल्ली से लखनऊ आने वाली एआई-1720 दो घंटे लेट रही। लखनऊ से मुंबई जाने वाली अकासा एयर की क्यूपी-1526 पौन घंटे व मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-6937 दो घंटे देरी की शिकार हुई।

लखनऊ आने वाली ये फ्लाइटें हुईं निरस्त

6ई-925 पटना
6ई-2159 दिल्ली
6ई-098 दम्माम
6ई-6018 दिल्ली
6ई-5264 मुंबई
6ई-6350 दिल्ली
6ई-6244 अहमदाबाद
6ई-2107 दिल्ली
6ई-453 हैदराबाद
6ई-6253 हैदराबाद
6ई-6522 रायपुर

लखनऊ से जाने वाली ये उड़ानें हुईं निरस्त

Lucknow Airport: Flight services derailed, creating a carnival-like atmosphere at the airport; flights cancell
इंडिगो फ्लाइट संचालन संकट - फोटो : Amar Ujala Graphics
6ई-435 बंगलुरु
6ई-6255 हैदराबाद
6ई-518 चेन्नई
6ई-6552 चंडीगढ़
6ई-118 पुणे
6ई-2108 दिल्ली
6ई-142 अहमदाबाद
6ई-523 हैदराबाद
6ई-2026 दिल्ली
6ई-146 गुवाहाटी
6ई-6902 पटना
6ई-758 दिल्ली
6ई-515 देहरादून
6ई-6222 मुंबई
6ई-2292 दिल्ली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed