फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Airport: Due to no movement during the day, crowd is suddenly increasing at night, chaos prevails; A

लखनऊ एयरपोर्ट: दिन में आवाजाही न होने से रात में अचानक बढ़ रही है भीड़, अव्यवस्थाएं हावी; आ रही हैं दिक्कतें

Mon, 03 Mar 2025 11:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Mar 2025 11:50 PM IST
सार

Lucknow Airport: अमौसी एयरपोर्ट पर दिन में विमानों के आगमन और प्रस्थान पर रोक लगी है। इसके चलते रात में एकदम से भीड़ बढ़ती है। हर पांच मिनट के बाद संख्या एकदम से बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
Lucknow Airport: Due to no movement during the day, crowd is suddenly increasing at night, chaos prevails;  A
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत के चलते सुबह 10 से शाम छह बजे तक विमान सेवाएं बंद हैं। ऐसे में शाम से सुबह 10 बजे तक विमानों की संख्या बढ़ गई है। इससे हर पांच मिनट पर भीड़ जुटने से अव्यवस्थाएं हावी हो रही हैं। पार्किंग व बोर्डिंग में भी दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन


एक मार्च से अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत व समानांतर टैक्सीवे निर्माण शुरू किया गया है। सुबह 10 से शाम छह बजे की विमान सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इस दौरान संचालित होने वाले विमानों को शाम छह से सुबह 10 बजे तक शिफ्ट कर दिया है। एयरपोर्ट से दैनिक, साप्ताहिक विमान सेवाओं को मिलाकर कुल 155 विमानों की आवाजाही है। इसमें दोपहर की 25 से अधिक विमान सेवाएं प्रभावित हैं। कई विमानों को रिशेड्यूल किया गया है।
विज्ञापन


शाम के समय रनवे खुलने से करीब दो घंटे पहले एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी-थ्री को यात्रियों के प्रवेश के लिए खोला जाता है। इससे पूर्व परिसर में यात्रियों की भीड़ जुट रही है। इसके प्रवेश में जांच के दौरान लाइन लगवानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए बढ़ाए जवान
एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश से लेकर बोर्डिंग तक में जांच का काम सीआईएसएफ संभालती है। शाम की उड़ानों की संख्या बढ़ने से एयरपोर्ट पर जांच के लिए अतिरिक्त जवानों को लगाया गया है। टर्मिनल में प्रवेश के बाद कतार बनवाकर यात्रियों के लगेज की जांच कराई जा रही है।


पार्किंग हो रही फुल, कहासुनी
अमौसी एयरपोर्ट पर शाम की उड़ानें बढ़ने से वाहन चालकों को पार्किंग के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है। पार्किंग फुल तक होने की नौबत आ जाती है। पिक एंड ड्रॉप के लिए 10 मिनट तक पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन ट्रैफिक की वजह से वाहन को बाहर निकालने में ही अधिक समय लग रहा है, जिससे उन्हें चार्ज का भुगतान करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed