फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Airport: 30 flights have been cancelled since the Ahmedabad accident, most of them are Air India flig

लखनऊ एयरपोर्ट: अहमदाबाद हादसे के बाद से रद्द हो चुकी हैं 30 उड़ानें, एयर इंडिया के विमान सबसे ज्यादा

Thu, 10 Jul 2025 11:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 10 Jul 2025 11:03 PM IST
सार

Flights are getting cancelled: लखनऊ एयरपोर्ट पर बीते एक महीने में 30 से ज्यादा उड़ाने रद्द हो चुकी हैं। खास बात यह है कि इसमें से सबसे ज्यादा एयर इंडिया की हैं। 

विज्ञापन
Lucknow Airport: 30 flights have been cancelled since the Ahmedabad accident, most of them are Air India flig
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

 विमानों के अचानक निरस्त होने की दिक्कतों से यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। पिछले एक महीने के दौरान सर्वाधिक एयर इंडिया व एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें कैंसिल हुई हैं। महीनेभर में कुल 30 फ्लाइटें रद्द हुई हैं। यह आंकड़े प्रतिमाह विमानों के संचालन को लेकर बनाई जाने वाली रिपोर्ट के अनुसार है। मुम्बई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 1219 लगातार तीसरे दिन निरस्त हुई है। 

विज्ञापन


यह फ्लाइट रात 11:50 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करती है। ऐसे ही लखनऊ से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1235 भी निरस्त हुई। यह रात 12:20 बजे अमौसी से रवाना होती है। पिछले दिनों भी ये दोनों उड़ानें कई बार निरस्त की गई हैं। जबकि इससे पूर्व लंबे समय से एयर इंडिया की दिल्ली की दो फ्लाइटें एआई 2460 और एआई 2461 निरस्त चल रही हैं। 
विज्ञापन


वहीं लखनऊ व दुबई के बीच संचालित होने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स 193 और आईएक्स 194 भी कई बार कैंसिल हो चुकी है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इंडिगो समेत अन्य एयरलाइंस की फ्लाइटें भी निरस्त हुईं, लेकिन इनकी संख्या कम रही हैं। सर्वाधिक एयर इंडिया व एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें हैं। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एयर इंडिया के विमानों का संचालन गड़बड़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एअर इंडिया की दो उड़ानें 16 से होंगी बहाल

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से दिल्ली आने व जाने वाली एअर इंडिया की दो उड़ानें 16 जुलाई से बहाल कर दी जाएंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। ये उड़ानें 21 जून को निरस्त की गई थीं। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इन्हें ऑपरेशनल कारणों से निरस्त किया गया था। एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2460 दिल्ली से रात 8:55 बजे चलकर एक घंटा 10 मिनट में रात 10:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचती है। वापसी में एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2461 रात 10:55 बजे लखनऊ से रवाना होकर रात 12:20 बजे दिल्ली पहुंचती है। अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद से लखनऊ से जुड़ी एअर इंडिया की 13 से अधिक उड़ानें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं। इसमें एअर इंडिया एक्सप्रेस की चार उड़ानें भी शामिल हैं। बताया जाता है कि एअर इंडिया के पास कुल 297 विमान हैं। इनमें 194 एअर इंडिया के और 103 एअर इंडिया एक्सप्रेस के हैं। वर्तमान में सभी विमानों की सघन जांच की जा रही है।

दिल्ली में मौसम खराब, तीन उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

 दिल्ली में बुधवार देर शाम मौसम बिगड़ने से तीन फ्लाइटों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। दो फ्लाइटें जयपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट की गई हैं। मुम्बई से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2910 हवा में दो चक्कर काटने के बाद लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। यह फ्लाइट शाम 8.16 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरी। चेन्नई से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट भी लखनऊ उतारी गई। यह रात 9:14 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरी। औरंगाबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 7ई 5072 को भी लखनऊ डायवर्ट किया। यह फ्लाइट रात 9:22 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। मौसम ठीक होने के बाद एअर इंडिया की एआई 2910 रात 9:50 बजे लखनऊ से वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई। अन्य फ्लाइटों को बाद में रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed