{"_id":"686ff2fa3bb93f53040df7fd","slug":"lucknow-ai-will-handle-the-city-s-traffic-system-mla-sent-a-proposal-to-cm-this-is-how-it-will-work-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालेगी एआई, विधायक ने सीएम को भेजा प्रस्ताव; ऐसे होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालेगी एआई, विधायक ने सीएम को भेजा प्रस्ताव; ऐसे होगा काम
Thu, 10 Jul 2025 10:36 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:36 PM IST
सार
Traffic Control with AI: लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था को एआई संभाल सकती है। इस बारे में विधायक राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
एआई से होगा ट्रैफिक कंट्रोल। डेमो इमेज।
- फोटो : डेमो इमेज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश को स्मार्ट गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी को लखनऊ में एआई-आधारित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
अपनी सिफारिश में उन्होंने कहा कि लखनऊ में 28 लाख से अधिक पंजीकृत वाहन हैं और 10 लाख के करीब वाहन प्रतिदिन प्रमुख चौराहों से गुजरते हैं। नीति आयोग के मुताबिक ट्रैफिक जाम से हर साल 7,000 से 10,000 करोड़ रुपये तक की उत्पादकता का नुकसान हो रहा है। पीएम 2.5 स्तर में भी इजाफा हो रहा है। इससे सांस संबंधी बीमारियां और प्रदूषण बढ रहा है। विधायक ने अमेरिका के अलेक्ज़ेंड्रिया, बेंगलुरु, सूरत और नोएडा जैसे शहरों का हवाला देते हुए बताया कि एआई-सक्षम ट्रैफिक सिस्टम से यातायात समय में 15-25% की कमी, प्रति कॉरिडोर 10 मिनट तक की बचत और ईंधन की खपत में 20% की कमी हो सकती है।
विज्ञापन