फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gen Alpha Students Protest Take to Streets Over Teacher Shortage Road Blocked

लखनऊ: जेन जी के बाद अब जेन अल्फा की आवाज, शिक्षक न होने के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं; मनाने पर लौटीं

Mon, 17 Aug 2026 10:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Aug 2026 10:48 AM IST
सार

Lucknow Gen Alpha Protest : स्कूल की इन छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Gen Alpha Students Protest Take to Streets Over Teacher Shortage Road Blocked
धरने पर बैठीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पारा के बुद्धेश्वर-मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों की कमी, भोजन की खराब गुणवत्ता और बीमारी की हालत में इलाज न मिलने से नाराज छात्राएं सुबह करीब 6 बजे परिसर से बाहर निकलकर 4 किलोमीटर दूर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंच गईं। मूसलाधार बारिश के बावजूद छात्राएं हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गईं और नारेबाजी करने लगीं। इसके चलते एंबुलेंस और स्कूली वाहनों समेत सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं, जिससे करीब 2 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया।

विज्ञापन


पढ़ाई प्रभावित होने और बुनियादी सुविधाओं के अभाव का आरोप
प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा मेस के भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब है और किसी छात्रा के बीमार पड़ने पर समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। छात्राओं का कहना है कि इन मूलभूत समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन





शिक्षकों की कमी और खराब खाना बनी प्रदर्शन की वजह
छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, भोजन की निम्न गुणवत्ता और बीमारी की हालत में सही इलाज न मिलना जैसी गंभीर समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। छात्राओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ीं छात्राएं
सड़क पर छात्राओं के बैठते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। छात्राएं मौके पर जिलाधिकारी  को बुलाने और अपनी मांगों के तत्काल समाधान पर अड़ी हैं। पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारी फिलहाल छात्राओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं।

धरने से लगा हरदोई रोड पर लंबा जाम

सीएम योगी से मिलने के लिए अड़ीं छात्राएं

पुलिस ने रोका तो सीएम आवास की तरफ बढ़ी छात्राएं

जाम को बढ़ता देख पुलिस ने बलपूर्वक छात्राओं को सड़क से हटाने की कोशिश की। इससे नाराज छात्राओं ने सीएम आवास की तरफ कूच कर दिया। मौके पर पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं था। 

डीएम के न पहुंचने से नाराज छात्राएं मुख्यमंत्री आवास के लिए पैदल निकलीं

दुबग्गा के कानपुर बाईपास पर सोमवार सुबह जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठीं। छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। मौके पर जिलाधिकारी समेत उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर छात्राएं अड़ी रहीं।

ढाई घंटे बाद भी जिलाधिकारी के मौके पर न पहुंचने से नाराज छात्राएं मुख्यमंत्री आवास के लिए पैदल ही निकल पड़ीं। छात्राओं के आगे बढ़ने पर ठाकुरगंज, काकोरी, दुबग्गा और पारा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस और विद्यालय के शिक्षक छात्राओं को रोकने और समझाने में जुटे रहे।छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से कई समस्याएं हैं। 

शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा भोजन और छात्राओं के बीमार पड़ने पर इलाज की व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं को लेकर भी छात्राएं नाराज हैं। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।बारिश के बावजूद छात्राओं का प्रदर्शन जारी रहा। छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आईं और मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल चलने लगीं। उनके पीछे पुलिस और शिक्षक भी चलते रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और छात्राओं को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

मनाने पर वापस लौटीं छात्राएं

अधिकारियों के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

बारिश में भी डटी छात्राओं को पुलिस और शिक्षकों ने समझाने का काफी प्रयास किया। बाद में समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव और सदर एसडीएम साहिल कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से सीधे बातचीत कर उनकी सभी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद छात्राएं विद्यालय लौटने के लिए सहमत हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed