{"_id":"67b2925f252c8ff43b00fd48","slug":"lucknow-administrative-officer-of-chandigarh-university-beaten-up-by-car-riders-hooliganized-for-not-getting-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: चंडीगढ यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी को कार सवारों ने पीटा, साईड न मिलने पर की गुंडई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: चंडीगढ यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी को कार सवारों ने पीटा, साईड न मिलने पर की गुंडई
Mon, 17 Feb 2025 07:05 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 17 Feb 2025 07:05 AM IST
सार
Car rider beaten: कार को साईड न मिलने से कार सवार तीन लोगों ने कार चंडीगढ यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी की पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
मामला मोहनलालगंज क्षेत्र का है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार को साईड न मिलने से कार सवार तीन लोगों ने कार चंडीगढ यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी की पिटाई कर घायल कर दिया। अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत मे लिया है। पुलिस ने कार सवार तीन आरोपियों के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया है। मामला लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्नाव के सेमरी गाँव के रहने वाले सचिन सिंह चंडीगढ यूनिवर्सिटी मे प्रशासनिक अधिकारी के पद तैनात है। रविवार की दोपहर सचिन अपने घरसे लखनऊ जा रहे थे तभी उत्तरगाँव के पास कार सवार तीन लोगो ने इनकी कार के सामने बेडा लगाकर जबरन रोक लिया और कार को पास न देने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारी को कार से खींचकर बेल्टो से पिटाई कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि कार सवारो ने पिटाई कर सोने की चेन भी छीन लिया। पीड़ित जब शिकायत लेकर पुलिस चौकी सिसेण्डी गया तो चौकी पर मौजूद दरोगा पीड़ित पर सुलह का दबाव बनाने लगा। मामले की शिकायत एसीपी से करने पर एसीपी ने दरोगा को फटकार लगाकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि सचिन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमित को हिरासत मे लिया गया है बाकी दो आरोपियो की तलाश पुलिस कर रही है।