फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Additional Chief Secretary Avnish Kumar Awasthi said that the officers of the districts should keep a special eye on the election riots under the guise of Holi.

लखनऊ : अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा, होली की आड़ में चुनावी हुड़दंग पर विशेष नजर रखें जिलों के अफसर

Sun, 13 Mar 2022 10:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 13 Mar 2022 10:08 PM IST
सार

अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने को कहा। बैठक में मौजूद जिलों के जिलाधिकारियों से भी अपर मुख्य सचिव ने साफ सफाई की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Lucknow: Additional Chief Secretary Avnish Kumar Awasthi said that the officers of the districts should keep a special eye on the election riots under the guise of Holi.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों के अफसरों को होली और शबेबरात को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली की आड़ में किसी तरह की चुनावी हुड़दंग न होने पाए। त्योहारों के मौके पर कोई नई परंपरा न शुरू की जाएं और परंपरागत तरीके से होली और शबेबरात का त्योहार मनाया जाए।

विज्ञापन


अवस्थी ने कहा कि संप्रदायिक सौहार्द बनाए रखा जाए। असामाजिक तत्वों और अराजकतत्वों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा है कि कानून हाथ में लेनी की इजाजत किसी को नहीं है। हर हाल में कानून का पालन कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया जाए। कोई नई परंपरा न शुरू होने दी जाए। अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने को कहा। बैठक में मौजूद जिलों के जिलाधिकारियों से भी अपर मुख्य सचिव ने साफ सफाई की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed