{"_id":"6927214faf7d6a126f0378ca","slug":"lucknow-aadhaar-card-made-for-a-one-year-old-girl-officials-from-benin-witnessed-the-process-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: एक साल की बच्ची का बना आधार...बेनिन देश के अफसरों ने देखी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: एक साल की बच्ची का बना आधार...बेनिन देश के अफसरों ने देखी प्रक्रिया
Thu, 27 Nov 2025 09:16 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Nov 2025 09:16 AM IST
सार
द रिपब्लिक ऑफ बेनिन का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ आया और आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया देखी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि आधार बेहतर और जरूरी व्यवस्था है। इस तरह की व्यवस्था बेनिन में भी हो, इसके लिए वह समय-समय पर भारत सरकार से संपर्क करते रहेंगे।
विज्ञापन
बेनिन की टीम ने देखी प्रक्रिया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एक साल की बच्ची को कुर्सी पर बैठाया। फोटो खींची, अभिभावक का बायोमेट्रिक लगाया और एक मिनट के भीतर उसका बाल आधार बनाकर थमा दिया। आधार बनाने की ये प्रक्रिया देखकर द रिपब्लिक ऑफ बेनिन की टीम ने इस व्यवस्था की सराहना की।
विज्ञापन
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में बुधवार को पश्चिम अफ्रीका के देश बेनिन का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था। बेनिन की नेशनल एजेंसी द आईडेंटिफिकेशन ऑफ पर्सन के डायरेक्टर जनरल अरिस्टाइड गाइ अदजिनाकोउ ग्नाहौई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे। यूआईडीएआई के उपमहानिदेशक प्रशांत कुमार ने प्रतिनिधिमंडल के सामने प्रजेंटेशन दिया। इसके जरिये समझाया कि आधार किस तरह से बनाए जाते हैं। इसके क्या फायदे हैं। किस तरह से थंब इंप्रेशन से व्यक्ति का पूरा डाटा सिस्टम पर आ जाता है। बैंक से लेकर व्यापार और पढ़ाई में किस तरह से लाभ हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - MBBS में दाखिले के नाम पर ठगे 100 करोड़, दो गिरफ्तार, कई शहरों में दर्ज हैं 18 से ज्यादा मुकदमे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बलरामपुर में मिड डे मील में 11 करोड़ का घोटाला आया सामने, जिला समन्वयक सहित 44 पर FIR; ऐसे हुआ भंडाफोड़
एक आधार कार्ड बनाकर भी दिखाया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि आधार बेहतर और जरूरी व्यवस्था है। इस तरह की व्यवस्था बेनिन में भी हो, इसके लिए वह समय-समय पर भारत सरकार से संपर्क करते रहेंगे। टेक्नोलॉजी के बारे में भी वह जानकारी लेंगे। भविष्य में उन्होंने ऐसी ही व्यवस्था बेनिन में लागू करने की बात कही।