फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Youth Attempts Self-Immolation Outside SP Office Over 5 Lakh Dispute

UP: सपा दफ्तर के बाहर युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर किया आत्मदाह, मोहल्ले के लोगों से 6 लाख का था विवाद

Wed, 10 Sep 2025 07:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Sep 2025 07:59 PM IST
सार

Lucknow Suicide Case : लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर एक युवक ने खुद को आग लगा ली। घटना से हड़कंप मच गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Lucknow News: Youth Attempts Self-Immolation Outside SP Office Over 5 Lakh Dispute
युवक ने सपा कार्यालय के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अलीगढ़ के कोतवाली नगर भुजपुरा निवासी योगेंद्र गोस्वामी (48) ने बुधवार दोपहर गौतमपल्ली स्थित समाजवादी पार्टी दफ्तर के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लग ली। लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और गंभीर अवस्था में उनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


योगेंद्र का मोहल्ले के रहने वाले तीन सगे भाइयों से 6 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है और कार्रवाई न होने से दुखी होकर उन्होंने आत्मदाह का कदम उठाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी ने बूथ कार्यकर्ताओं को किया संबोधित: बोले- महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में गड़बड़ी के ब्लैक एंड वाइट सबूत मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट: जिलाधिकारी, एसपी व कमांडेंट ने लिया जायजा, बोले- पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि योगेंद्र अपने भाई गुड्डू व परिचित महिला सबा के साथ दोपहर 3.30 बजे समाजवादी पार्टी दफ्तर के सामने पहुंचे। गुड्डू व सबा सपा दफ्तर के अंदर चले गए, जबकि योगेंद्र बाहर ही रुक गए। पांच मिनट के बाद उन्होंने सड़क पर ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया और कंबल डाला।


सूचना पाकर पास में ही मौजूद गौतमपल्ली थाने से पुलिस वाले भी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा की मदद से गंभीर रूप से झुलसे योगेंद्र को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। घायल योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके ही मोहल्ले के रहने वाले तीन सगे भाइयों दानिश, वसीम व नाजिम और मास्टर, जो सट्टेबाजी का काम करते हैं ने उनके 6 लाख रुपये कुछ दिन पहले उधार लिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी उनको गाली देते हैं।
 

अखिलेश बोले- बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण
घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि निर्मम भाजपा सरकार से हताश होकर एक युवा ने आत्मदाह के द्वारा सरकार को जगाने के लिए जो कोशिश की है वो बेहद दर्दनाक है। भाजपा सरकार घायल युवक को अच्छे से अच्छा इलाज-उपचार सुनिश्चित करे और युवक को न्याय प्रदान करे। नाइंसाफी, नाउम्मीदगी और निराशा भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है। बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed