फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A young man was swept away after falling into a drain swollen by rain, search operation going on for

लखनऊ: बारिश से उफनाए नाले में गिरकर युवक बहा, 10 घंटे से चल रहा सर्च ऑपरेशन; परिजनों ने लगाया जाम

Sat, 12 Jul 2025 09:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Jul 2025 09:05 PM IST
सार

Rain in Lucknow: लखनऊ के ठाकुरगंज में बारिश के बाद उफनाए नाले में शनिवार सुबह एक युवक गिर गया। वह तेज धार के साथ बह गया। अभी तक उसका सर्च अभियान चल रहा है। 

विज्ञापन
Lucknow: A young man was swept away after falling into a drain swollen by rain, search operation going on for
गिरने के कई घंटे के बाद से चलता रहा सर्च अभियान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 ठाकुरगंज में बारिश के बाद उफनाए नाले में शनिवार सुबह एक युवक गिर गया। वह तेज धार के साथ बह गया। सूचना मिलने पर पहुंची नगर निगम की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। दस घंटे तक सघन अभियान के बाद भी युवक का पता नहीं लग सका। इस बीच नाराज लोगों ने हरदोई रोड पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मामला शनिवार सुबह का है। ठाकुरगंज स्थित राधा ग्राम योजना निवासी पेशे से पेंटर सुरेश लोधी(40) काम पर जाने के लिए सुबह सात बजे घर से निकले थे। बाहर सड़क पर दो फिट से अधिक पानी भर गया था। सड़क किनारे बना नाला खुला हुआ था और जलभराव के चलते नाला नजर नहीं आ रहा था। सुरेश का पैर अचानक फिसल गया और वह नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों के अनुसार वह तेज धार पानी में बह गए। लोगों ने उनकी पत्नी रेनू लोधी व परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके करीब दो घंटे बाद नगर निगम, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। नगर निगम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीमों ने पांच सौ मीटर तक नाला खंगाला, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं लग सका। देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। उधर यह खबर आग की तरह फैल गई और लोगों का मजमा भी लग गया।
विज्ञापन


आठ फुट गहरा है नाला, खुले थे ढक्कन
स्थानीय लोगों ने बताया कि तकरीबन एक महीने पहले नाले की सफाई करवाई गई थी। लेकिन नाले पर पड़े ढक्कनों को हटाने के बाद दोबारा नहीं रखा गया। इसके चलते जहां सुरेश लोधी नाले में गिरे, वहां पर ढक्कन नहीं होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजलिस पढ़ने जा रहे शिया धर्मगुरू मौके पर पहुंचे
मजलिस पढ़ने जा रहे शिया धर्मगुरू कल्बे जव्वाद शनिवार को मजलिस पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में मंजू टंडन रोड पर हुए हादसे को देखते हुए वह मौके पर रुक गए। उन्होंने नाले पर कवर नहीं होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही पीड़ित के परिजनों के साथ संवेदनाएं भी जताईं। दूसरी ओर सपा नेता पूजा शुक्ला ने भी परिजनों से मुलाकात की। ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पूजा ने नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी भी जताई।

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
ठाकुरगंज में पेंटर के नाले में डूबने के बाद जब शाम तक सर्च ऑपरेशन में टीमें खाली हाथ रहीं तो नाराज लोगों ने हरदोई रोड पर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के सामने सड़क जाम की। इस बीच पुलिस से भीड़ की धक्कामुक्की भी हुई। लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

सर्च टीम के पास उपकरण तक नहीं

Lucknow: A young man was swept away after falling into a drain swollen by rain, search operation going on for
सर्च अभियान की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।
पूर्व पार्षद अनुराग पांडेय ने सर्च टीम की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहाकि गहरे नाले में उतरने के लिए टीम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर तक नहीं थे। यही वजह है कि सुबह से ऑपरेशन चल रहा है और नतीजे सिफर हैं। तीन सौ मीटर नाले में तलाशी होनी है और टीमें खाली हाथ हैं।

...दो दिन बाद गोमती से मिला था शव
बारिश के चलते होने वाले जलभराव से इससे पूर्व भी हादसा हो चुका है। मामला पिछले साल का है। बारिश के दौरान गोलागंज में जलभराव हो गया था। बच्चा उसमें नहा रहा था। जहां से वह नाली से बहकर बड़े नाले में पहुंच गया। काफी तलाशने के बाद भी बच्चा नहीं मिला। दो दिन बाद बच्चे का शव गोमती में मिला था।

एसडीआरएफ हटी, नगर निगम टीम डटी
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि मंजू टंडन रोड पर सूचना मिलने के बाद नगर निगम टीम पहुंची और सर्च ऑपरेशन किया। एसडीआरएफ ने शाम को अपना अभियान समाप्त कर दिया। लेकिन नगर निगम नाले से लेकर नदी तक तलाश जारी रखेगी। हालांकि देर शाम तक कोई मिला। न ही कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed