{"_id":"6916d8afb779e7aca20e8d55","slug":"lucknow-a-young-man-was-beaten-to-death-with-a-shovel-over-a-garbage-dumping-dispute-in-gudamba-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कूड़ा फेंकने के विवाद में युवक की बेलचे से पीट-पीटकर हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कूड़ा फेंकने के विवाद में युवक की बेलचे से पीट-पीटकर हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी
Fri, 14 Nov 2025 01:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:16 PM IST
सार
लखनऊ के गुडंबा में कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद में युवक की बेलचे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजन युवक को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक युवक दानिश (बायें) व पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के आदिल नगर में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा एक युवक को घर से घसीट कर ले जाकर बेलचे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घरवाले युवक को हॉस्पिटल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गई है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गुडंबा के आदिल नगर में कूड़ा फेंकने को लेकर शुक्रवार सुबह दो पक्षों की महिलाओं में विवाद हो गया। आरोप है कि दानिश की मां आबिदा के कूड़ा फेंकने से मना करने पर दूसरे पक्ष के साबिर ने अपने बेटों फारूक, अफसान व पत्नी के साथ मिलकर बेलचा व डंडो से दानिश (22) पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले, बिहार में एसआईआर ने किया खेल... भाजपा दल नहीं छल है
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंटीग्रल पहुंची एटीएस, डॉ. परवेज का केबिन खंगाला... धार्मिक पुस्तकों सहित मिलीं ये चीजें
बेलचे के हमले से दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह व इंस्पेक्टर गुडंबा ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक का तीन माह पूर्व विवाह हुआ था। मृतक की पत्नी रुकसाना अपने मायके में है। मृतक परिवार के साथ दूध बेचने का कार्य करता था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन