फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bihar Election Result 2025: Politicians comment on result.

Bihar Result:अखिलेश यादव बोले, बिहार में एसआईआर ने किया खेल... डिप्टी सीएम केशव बोले- 2027 में 2017 दोहराएंगे

Fri, 14 Nov 2025 02:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Nov 2025 02:26 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव परिणाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणाम से चुनावी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है। 

विज्ञापन
Bihar Election Result 2025: Politicians comment on result.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के आ रहे रुझान में एनडीए की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनती नजर आ रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन परिणामों ने एसआईआर के खेल को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दल नहीं छल है।
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।
विज्ञापन

 


वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर कहा कि बिहार की तरह यूपी में भी 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने एक्स पर कहा कि मगध जीता, अवध भी जीतेंगे। 2027 में 2017 दोहराएंगे!


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed