{"_id":"66baedd928e6247b6807bda5","slug":"lucknow-a-woman-raped-and-forced-to-conversion-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: धर्म छिपाकर महिला से दोस्ती फिर बंधक बना किया सामूहिक दुष्कर्म, पिता-पुत्र समेत सात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: धर्म छिपाकर महिला से दोस्ती फिर बंधक बना किया सामूहिक दुष्कर्म, पिता-पुत्र समेत सात पर केस दर्ज
Tue, 13 Aug 2024 10:53 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:53 AM IST
सार
महिला ने आरोप लगाया है कि धर्मांतरण कराने के लिए उसके मुंह में जबरन मांस ठूंस दिया। बंधक बनाकर युवक व उसके पिता ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महिला ने मुस्लिम युवक पर अपना धर्म छिपाकर दोस्ती करने फिर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जबरन रोजा रखवाने का भी आरोप है। मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
आलमबाग निवासी महिला एक निजी कंपनी में काम करती थी। यहां काम करने वाले युवक अकील ने किसी तरह उनका नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद अपना नाम अखिल बताकर उनसे दोस्ती गांठी। महिला का आरोप है कि दिसंबर-2023 को अकील ने उन्हें अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कचहरी बुलाया था। यहां उसने कुछ कागजों पर उनसे हस्ताक्षर करवाए और अपने घर मोहनलालगंज के नगर पुरसेनी ले गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या उपचुनाव: अखिलेश यादव ने खेला बड़ा दांव, सीएम योगी के सामने सपा ने सांसद अवधेश को दी ये बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या उपचुनाव: इस सीट के लिए इसीलिए हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही भाजपा, जल्दबाजी के मूड में नहीं पार्टी
महिला का आरोप है कि अकील व उसके पिता खलील ने उन्हें बंधक बना लिया और कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। 15 दिन के बाद अकील उनको हरिकंश गढ़ी गांव ले गया, वहां उसके दोस्तों इरफान, इंतजार व एक अज्ञात ने आठ माह तक उनका शोषण किया।
धर्मांतरण का बनाया दबाव
महिला का आरोप है कि आरोपी ने धर्मांतरण कराने के लिए उनके मुंह में मांस ठूंस दिया। जबरन रोजा रखवाते थे। दो जुलाई को अकील अजमेर चला गया। इस बीच वह किसी तरह भाग निकलीं और पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।