फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Milkipur by-election process of claiming tickets in BJP complete Now considering name of candidate

अयोध्या उपचुनाव: इस सीट के लिए इसलिए हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही भाजपा, जल्दबाजी के मूड में नहीं पार्टी

Tue, 13 Aug 2024 11:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Aug 2024 11:38 AM IST
सार

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर दावेदारी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब उम्मीदवार के नाम पर विचार किया जाएगा। भाजपा मिल्कीपुर उप चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में जल्दबाजी के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
Ayodhya Milkipur by-election process of claiming tickets in BJP complete Now considering name of candidate
Ayodhya Milkipur by-election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या की मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा में टिकट के दावेदारी की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अलग-अलग फोरम पर अब तक 24 से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से आवेदन के साथ बायोडाटा दिया जा चुका है। पार्टी नेतृत्व प्रत्याशी चयन में जल्दबाजी के मूड में नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उपचुनाव में इस सीट की कमान संभालने के बाद स्थानीय संगठन ने पूरा ध्यान अब यहीं पर केंद्रित कर दिया है। लोकसभा चुनाव में अयोध्या की हार के बाद पार्टी यहां पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। 
विज्ञापन


इसीलिए हर कदम फूंक-फूंक कर रखा जा रहा है। संगठन ने प्रत्याशी की घोषणा होने का इंतजार किए बगैर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। कई पदाधिकारियों का ज्यादातर समय यहीं पर बीत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह को पराजित कर यहां के विधायक रहे अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद मिल्कीपुर में उपचुनाव होने जा रहा है। सपा की ओर से उनके बेटे को प्रत्याशी बनाए जाने का संकेत देने के साथ तैयारी करने को कह दिया गया है। 
 

वे क्षेत्र में संपर्क करने में जुट गए हैं। बसपा ने अभी प्रत्याशी तय नहीं किया है। उधर, भाजपा से जितने नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी की है, वे भी जनसंपर्क कर रहे हैं। इनसे अलग संगठन के पदाधिकारी बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं।

 

इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि प्रत्याशी की घोषणा उपयुक्त समय पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड की ओर से की जाएगी। इसके पहले पार्टी का प्रदेश नेतृत्व भी दावेदारों के नाम पर विचार करेगा। इसमें जिला संगठन की कोई भूमिका नहीं है। फिलहाल जिले के पदाधिकारी पूरे विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
 

प्रदेश सरकार के चार मंत्री रखें हैं चुनावी तैयारी पर नजर
मिल्कीपुर उपचुनाव को भाजपा कितने गंभीरता से ले रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी तैयारियों पर प्रदेश सरकार के चार मंत्री नजर रखे हुए हैं।

जिले के प्रभारी और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ संसदीय कार्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव और खाद्य रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा की ड्यूटी यहां पर लगाई गई है। चारों मंत्री यहां का नियमित दौरा कर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed