फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A woman consumed poison in Lucknow and went to kalidas marg.

Lucknow: मकान पर कब्जे से परेशान महिला जहरीला पदार्थ खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंची, अस्पताल में भर्ती

Sat, 21 Sep 2024 11:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Sep 2024 11:53 AM IST
सार

फिरोजबाद जिले के शिकोहाबाद की एक महिला जहर खाने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। वो जमीन पर हुए कब्जे को लेकर परेशान थी।

विज्ञापन
Lucknow: A woman consumed poison in Lucknow and went to kalidas marg.
सिविल में भर्ती महिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिरोजाबाद की एक महिला शनिवार सुबह जहर खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास कालिदास मार्ग पहुंची। पुलिस ने महिला को तत्काल पकड़ लिया। जब देखा कि उसकी हालत खराब हो रही है तो तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वह मकान पर कब्जा होने की वजह से परेशान है। पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक महिला कालिदास मार्ग के पास पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने उसको देखा। कुछ संदिग्धता हुई तो पुलिसकर्मी उसके पास गए। महिला ने कहा कि उसने कुछ देर पहले जहर खाया है। ये सुनकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए। उसको अस्प्ताल पहुंचाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम रुखसाना है। वह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे के रुकनपुरा गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईटी क्षेत्र में लिया जा सकेगा हर दिन 12 घंटे काम, श्रम कानूनों में किया जाएगा बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह के पास मिला 5.26 करोड़ का बेशकीमती हीरा, कुल 42.56 करोड़ की नकदी व आभूषण जब्त


एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा ने बताया कि जानकारी की गई तो महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। वे लोग महिला को धमकी देते हैं कि उसके बेटे को जान से मार देंगे। महिला का कहना है कि मकान पर कब्जा होने और बेटे की हत्या की धमकी मिलने की वजह से वह बहुत दहशत में है। इसलिए उसने यहां आकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed