फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A vehicle crushed a bike going in the opposite direction on Kisan Path, three including uncle and nep

लखनऊ: किसान पथ पर उल्टी दिशा में जा रही बाइक को वाहन ने रौंदा, चाचा-भतीजे समेत तीन की मौके पर मौत

Mon, 05 Aug 2024 03:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Aug 2024 03:22 PM IST
सार

Accident in Kisan Path: लखनऊ के किसान पथ पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बाइक पर सवार तीन लोगों को एक वाहन कुचलकर चला गया। वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
Lucknow: A vehicle crushed a bike going in the opposite direction on Kisan Path, three including uncle and nep
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उल्टी दिशा में बाइक दौड़ाना तीन लोगों की जान पर भारी पड़ गया। हादसा किसान पथ पर शनिवार रात को हुआ। सामने से आ रहे एक वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए तीनों को रौंद दिया। मृतकों में चाचा-भतीजे भी शामिल हैं। पुलिस फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन को ट्रेस करने में जुटी है।

विज्ञापन


मोहनलालगंज के दीवानगंज निवासी विनय रावत (24) पेशे से मजदूर थे। शनिवार रात करीब नौ बजे वह काम के सिलसिले में बाइक से सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही इलाके के लिए निकले थे। उनके साथ गांव निवासी बृजेश रावत (18) और पीजीआई इलाके के मवइया निवासी उनके भतीजे कुलदीप रावत (22) भी साथ में थे। तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। बाइक विनय चला रहे थे।
विज्ञापन

किसान पथ पर वह माईजी का पुरवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रहे एक वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। फिर तीनों को रौंदते हुए गुजर गया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि अज्ञात वाहन पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगाए थे हेलमेट, शॉर्ट कट पड़ा भारी
विनय शनिवार शाम को पहले कहीं अपना बकाया पैसा लेने गए थे। वहां से लौटने के बाद अपने मित्र और भतीजे के साथ नए काम के सिलसिले में बात करने जा रहे थे। हेलमेट भी नहीं लगाए थे। वहीं शॉर्टकट की वजह से किसान पथ पर उल्टी दिशा में बाइक चला रहे थे। सामने से आने वाले वाहन को इसका अंदाजा नहीं हुआ और सीधे बाइक में टक्कर मार दी।

शवों को रौंदते रहे वाहन
टक्कर बहुत जोरदार थी। तीनों सड़क पर छिटक कर गिरे। ऊपर से वाहन गुजर गया। इसके बाद भी कई वाहन उनके ऊपर से गुजर गए, क्योंकि रात में किसान पथ पर वाहन तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। इसी दौरान किसी राहगीर की नजर पड़ी, तब उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के पास से मिले कागजात से उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
विनय के परिवार में मां रामकली, पिता फूलचंद के अलावा दो भाई और तीन बहने हैं। कुलदीप के परिवार में पिता प्रहलाद, मां नीरा व दो भाई हैं। बृजेश के परिवार में पिता राकेश, मां शांति व दो भाई अभिषेक व राज हैं। हादसे ने तीनों परिवार की खुशियां छीन लीं।


दो हिस्सों में बटी बाइक, सीने के आरपार हो गई राड
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने पर बाइक दो हिस्सों में बट गई। जबकि बाइक की एक रॉड विनय के सीने के आरपार हो गई। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर मारने वाले वाहन की रफ्तार कितनी तेज रही होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed