फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A pump worker committed suicide after being harassed by his second wife and an acquaintance.

Lucknow: दूसरी पत्नी व परिचित महिला की प्रताड़ना से परेशान होकर पंप कर्मी ने की आत्महत्या

Sun, 16 Nov 2025 08:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Nov 2025 08:07 PM IST
सार

सीतापुर निवासी पंप कर्मी की मां ने गुडंबा थाने में दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। युवक का शव 24 अक्तूबर को घर में फंदे से लटकता मिला था।

विज्ञापन
Lucknow: A pump worker committed suicide after being harassed by his second wife and an acquaintance.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के गुडंबा की मायापुरी कॉलोनी निवासी पेट्रोल पंप कर्मी सत्यवान (27) की खुदकुशी के मामले में उनकी दूसरी पत्नी खुशबू व परिचित महिला कुसुम तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया। सत्यवान का शव 24 अक्तूबर को घर में फंदे से लटकता मिला था।

विज्ञापन


मूलरूप से सीतापुर के नन्हेपुरवा ईंटगांव निवासी सत्यवान की मां गीता देवी के मुताबिक बेटा मायापुरी कॉलोनी में दूसरी पत्नी खुशबू के साथ रहता था। वह जानकीपुरम 60 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप पर अंकित तिवारी के साथ काम करते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घनी आबादी के बीच मिला विस्फोटक का जखीरा, तहखाने मे भरा था आतिशबाजी का समान, नहीं थी कोई सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर के अंदर VVIP भी नहीं ले जा सकेंगे फोन, दिल्ली ब्लास्ट के बाद बदले नियम; पीएम की वजह से फैसला


23 अक्तूबर की रात 10 बजे अंकित तिवारी सत्यवान को उनके कमरे तक छोड़ने आए थे। इसके कुछ देर बाद 10:18 बजे अंकित की पत्नी कुसुम तिवारी से सत्यवान की फोन पर बातचीत हुई। इस पर खुशबू और सत्यवान के बीच विवाद हो गया।

24 अक्तूबर की सुबह सत्यवान का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला था। गीता देवी का आरोप है कि खुशबू और कुसुम तिवारी उनके बेटे को लगातार प्रताड़ित कर रही थीं, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।

इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। सत्यवान का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी से एक बेटा भी है जो अपनी दादी के साथ रहता है। उन्होंने खुशबू से कुछ महीने पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed