{"_id":"69789beccb8843eee30c33d0","slug":"lucknow-a-private-employee-s-house-was-bombed-after-he-objected-to-someone-touching-his-scooter-the-bomb-e-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: स्कूटी छूने के विरोध में प्राइवेट कर्मचारी के घर पर बमबाजी...छत पर धमाका, दशहत में बाहर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: स्कूटी छूने के विरोध में प्राइवेट कर्मचारी के घर पर बमबाजी...छत पर धमाका, दशहत में बाहर भागे
Tue, 27 Jan 2026 04:35 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 27 Jan 2026 04:35 PM IST
सार
लखनऊ के इंदिरानगर में स्कूटी छूने के विवाद में निजी कंपनी के कर्मचारी के घर पर बमबाजी की गई। हमले में परिवार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के इंदिरानगर में 22 जनवरी को स्कूटी छूने के विरोध पर दो लोगों ने तीन साथियों संग निजी कंपनी के कर्मचारी व घर पर बामबाजी कर दी। गनीमत रही कि पीड़ित व घरवालों की जान बाल-बाल बच गई। इंदिरानगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
इंदिरानगर के बसंत कुंज सेक्टर 14 में निजी कंपनी के कर्मचारी उपेंद्र कुमार सिंह परिवार संग रहते हैं। उपेंद्र के मुताबिक 22 जनवरी की रात वह एसयूवी से दो बेटों संग घर आ रहे थे। वे नया पावर हाऊस सेक्टर-14 की मोड़ के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार स्कूटी बाई ओर से उनकी एसयूवी को छूते निकल गई। स्कूटी सवार दोनों लोगों ने उनसे गाली-गलौज भी किया।
विज्ञापन
उपेंद्र ने बताया कि कुछ दूर आगे जाकर जब उन्होंने दोनों से स्कूटी छूने का विरोध किया तो वे धमकाते हुए भाग निकले। ऐसे में पीड़ित भी घर चला गया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद रात करीब 8:15 बजे वह जब एसयूवी से सामान निकाल रहे थे तभी स्कूटी और बाइक सवार पांच लोगों ने उन पर बम फेंक कर मारा। मगर, उपेंद्र की जान बच गई। वह कुछ समझ पाते कि तभी आरोपियों ने दो और बम फेंके। दोनों मकान की छत पर फट गए।
विज्ञापन
डर के कारण पीड़ित के घरवाले और पड़ोसी बाहर आ गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आरोपियों को दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश भी की मगर वे बच निकले। उपेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने अपने चेहरे शॉल से ढक रखे थे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने सुतली बम से हमला किया है। सीसीटीवी कैमरों में वे दिखे हैं।फुटेजे के जरिये आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।